भिलाई(cgaajtak.com)। सीजी आजतक डॉट काम की खबर का बड़ा असर हुआ है। समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव और संचालक रोक्तिमा यादव को शासन ने पद से हटा दिया है।
बता दें कि सीजी आजतक ने “बीजेपी की सरकार में विधायक की नहीं चल रही: MLA के पत्र को मंत्री ने डस्टबीन में डाला” शीर्षक के साथ खबर का प्रकाशन किया था। खबर प्रकाशन के बाद शासन हरकत में आया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव और संचालक रोक्तिमा यादव को पद से हटा दिया है। शासन के इस कदम से राज्य आयुक्त दिव्यांगजन कार्यालय, दुर्ग के स्थानातंरण का मामला रुक सकता है। दिव्यांगजनों ने इसे अव्यवहारिक कदम बताते हुए कार्यालय को दुर्ग जिला मुख्यालय में ही रखे जाने की मांग की है। इस संबंध में सांसद विजय बघेल और मंत्री गजेंद्र यादव को अवगत कराया गया है।

इसे भी पढ़ेंः तालपुरी कॉलोनी में चल रही निम्न स्तर की राजनीति: रेसीडेंट्स एसोसिएशन का चुनाव नहीं, पंजीयक के निर्देश पर हो रही री-पोलिंग

इसे भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में रेलवे का कोई माई-बाप नहींः सुपरफास्ट और एक्सप्रेस तो छोड़ों, लोकल ट्रेन भी समय पर नहीं चल पा रही

