श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति का 59वां महाउत्सव; छत्तीसगढ़ी लोक कला, स्टार नाइट और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ महाप्रसादी और विसर्जन का कार्यक्रम तय

दुर्ग (सीजी आजतक न्यूज) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ऐतिहासिक पुरानी गंज मंडी स्थित दुर्गा धाम में श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष अपना 59वां शारदीय नवरात्र महोत्सव पूरी भव्यता और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। समिति की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी माँ जगदम्बा की मनमोहक प्रतिमा, आकर्षक विद्युत सज्जा (लाइटिंग) और भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष आकर्षण
श्रद्धालुओं के मनोरंजन और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए समिति द्वारा निःशुल्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है:

14 अक्टूबर (बुधवार): रात्रि 8:30 बजे से प्रसिद्ध ‘अंजोर लोक कला मंच’ की कलाकारों स्वर्णा दिवाकर और गरिमा दिवाकर बहनों द्वारा शानदार छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

16 अक्टूबर (शुक्रवार): रात्रि 8:30 बजे से छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय सुपरस्टार विवेक शर्मा की ‘स्टार नाइट’ का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए समिति इस वर्ष भी एक विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन कर रही है, जो 17 अक्टूबर (शनिवार) को रात्रि 8:30 बजे से गंज मंडी के पावन प्रांगण में शुरू होगा। इस राष्ट्रीय स्तर के मंच पर देश के जाने-माने कवि अपनी कविताओं का जादू बिखेरेंगे:

सुदीप भोला (पैरोडी, दिल्ली)
अखिलेश द्विवेदी (हास्य, प्रयागराज)
चंदन राय (गीतकार, मुंबई)
एकाग्र शर्मा (हास्य, इंदौर)
हिमांशु बवंडर (हास्य, उज्जैन)
अल्पना आनंद (गीत, नालंदा)
मयंक शर्मा (ओज व मंच संचालक, दुर्ग)

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
इन सभी भव्य आयोजनों में जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षदगण तथा प्रशासनिक अधिकारीगण बतौर अतिथि अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

महाप्रसादी और प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम
महाप्रसादी एवं भंडारा: नवरात्रि के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर (मंगलवार) को दोपहर 12:15 बजे से भव्य माता की महाप्रसादी और विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है।

प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा: 21 अक्टूबर (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे माता की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गंजपारा के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए शिवनाथ नदी तट पर संपन्न होगी।

श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति (दुर्गा धाम, पुरानी गंज मंडी, गंजपारा, दुर्ग) ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं और श्रद्धालुओं से इन सभी आयोजनों में परिवार सहित सादर उपस्थित होने की अपील की है।

कलेक्टर के आदेश को DEO ने दिखाया ठेंगा: बिना अनुमति विदेश यात्रा करने वाले शिक्षक दंपती को बचा रहे अधिकारी, उठ रहे गंभीर सवाल

सेलूद चारागाह की जमीन पर हाउसिंग बोर्ड का ‘अवैध’ कब्जा मामलाः अनुबंध की शर्तें तोड़ी, निर्माण शुरू करने की समय सीमा समाप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *