
दुनिया भर के फैन्स ने मिलकर इसे इतना हिट कर दिया कि खबर लिखे जाने तक ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर करीब 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसके साथ ही इस ट्रेलर ने कुछ रेकॉर्ड्स भी तोड़ डाले। 24 घंटे के अंदर इस ट्रेलर को यूट्यूब पर करीब 50 लाख लाइक्स मिले हैं, जो कि अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म’अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ और ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ से भी ज्यादा है। इन दोनों फिल्मों के ट्रेलर को क्रमश: 36 लाख और 29 लाख लाइक्स ही मिले हैं।
सुशांत की इस फिल्म से बॉलिवुड में एक नई ऐक्ट्रेस संजना सांघी कदम रखने जा रही हैं और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की भी यह पहली फिल्म है। वैसे तो यह फिल्म पिछले साल नवंबर में ही रिलीज होनी थी लेकिन कई वजहों से यह रिलीज हो न सकी। यह फिल्म ‘दिल बेचारा’ हॉलिवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ की रीमेक बताई जा रही है, जिसकी कहानी दो ऐसे कैंसर पीड़ित कपल की है, जिन्हें मालूम है कि उनका अंत खुशहाल नहीं, लेकिन एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।
दोनों की पसंद-नापसंद मिलती है, दोनों को किताबों से लगाव है, दोनों में एक ही डर है और दोनों दिल को छू जानेवाली बातें करते हैं। दोनों पल भर के लिए भी एक-दूसरे से पल भर के लिए भी अलग नहीं रह सकते। इतना तो तय है कि यह फिल्म सुशांत के फैन्स को बेहद रुलाने वाली है। 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘दिल बेचारा’ डिजिटली रिलीज होने जा रही है। फैन्स को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
