
‘पिंकविला’ को दिए एक इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने कहा कि बॉलिवुड में होता है। उन्होंने कहा कि हालांकि उनके साथ कुछ ऐसा बड़ा नहीं हुआ लेकिन एक डायरेक्टर उनके घर पर एक रोल ऑफर करने विस्की की बॉटल के साथ पहुंचे थे। इस बारे में आगे उन्होंने कहा कि एक काफी बड़े डायरेक्टर लगभग दोपहर के समय पहुंचे जिसके कारण अनु को थोड़ा अजीप लगा। अनु ने सोचा कि आखिर कोई डायरेक्टर विस्की की बॉटल के साथ रोल के बारे में बात करने क्यों आएगा? इसके बाद अनु ने कुछ बहाना लगाकर उस डायरेक्टर को वापस भेज दिया।
यह भी पढ़ें:
बॉलिवुड में चले ‘मीटू’ कैंपेन पर बात करते हुए अनु ने कहा कि जब वह पहले लड़कियों से बात करती थीं तो वे बताती थीं कि बॉलिवुड में किस तरह लोग उनके साथ बदतमीजी करते थे। अनु ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा हुआ था जबकि वह केवल 13 साल की थीं। उन्होंने कहा कि उस टाइम उन्हें यह तक नहीं पता था कि इस सिचुएशन को हैंडल कैसे करना है। अनु ने कहा कि जबतक कोई व्यक्ति किसी लड़का का रेप नहीं करता तब तक लड़की की बिना सहमति के उसके साथ कुछ गलत नहीं हो सकता है।
यहां देखें:
अनु ने सुशांत के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी मां ने जब सुशांत की आत्महत्या की खबर सुनी तो उन्होंने कहा, ‘मुझे आज पता चल रहा है कि उस समय तुम्हारे लिए कितना मुश्किल रहा होगा, लेकिन तुमने कभी भी कोई शिकायत नहीं की।’ बता दें कि लंबे समय तक बॉलिवुड से दूर रहीं अनु अग्रवाल की जिंदगी पर एक वेब सीरीज बन रही है। माना जा रहा है कि इसमें अनु अग्रवाल खुद भी नजर आएंगी।
