'दिल बेचारा' की डिजिटल रिलीज का विरोध, लॉ स्‍टूडेंट ने कहा- सम्‍मान के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हो फिल्‍म

दिवंगत बॉलिवुड ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मच अवेटेड फिल्‍म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्‍पॉन्‍स मिला है। लोग सुशांत को याद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि काश, इस मोमेंट को वह भी देख पाते। सुशांत के इंडस्‍ट्री से जुड़े दोस्‍तों ने भी ट्रेलर को सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म्‍स पर शेयर किया।

इस बीच फिल्‍म की ऑनलाइन रिलीज का मुंबई यूनिवर्सिटी के लॉ स्‍टूडेंट आशीष राय ने विरोध किया है। उन्‍होंने नैशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन को लेटर लिखकर खुद को सुशांत का सबसे बड़ा फैन बताया और कहा कि ‘दिल बेचारा’ बड़े पर्दे पर रिलीज होनी चाहिए।

ओटीटी रिलीज पर लगे बैन
आशीष ने कहा कि जिस तरह फिल्‍म को जल्‍दबाजी में हॉटस्‍टार डिज्‍नी पर रिलीज किया जा रहा है, इस पर बैन लगना चाहिए। हॉटस्‍टार के साथ हुए करार को कैंसल किया जाना चाहिए। बता दें, फिल्‍म को 24 जुलाई से ओटीटी पर स्‍ट्रीम किया जाना है।

आईपीएल की तरह हो टिकट की बुकिंग
यही नहीं, आशीष ने कहा कि चूंकि सोशल मीडिया पर दुनियाभर से फैंस डिमांड कर रहे हैं, ऐसे में कोरोना वायरस महामारी के खत्‍म होने के बाद ‘दिल बेचारा’ सम्‍मान के साथ बिग स्‍क्रीन पर पूरे भारत में दिवाली या न्‍यू इयर जैसे किसी मौके पर रिलीज हो। इसके अलावा आईपीएल टूर्नमेंट्स की तरह फिल्‍म के टिकट के ऑनलाइन अडवांस बुकिंग की सुविधा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *