कोरोना से जीत रही दिल्ली! 2 बातों ने दी राहत

नई दिल्ली
125 दिन का वक्त और देखते-देखते दिल्ली में कोरोना के मामले 1 लाख के पार हो गए। राजधानी दिल्ली में 2 मार्च को पहला कोरोना केस आया था। अब सोमवार को मामले 1,00,823 हो गए। केसों के मामले में दिल्ली अब देश में तीसरे नंबर पर है। उससे आगे सिर्फ महाराष्ट्र और तमिलनाडु हैं। मुंबई शहर दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर सबसे प्रभावित शहर है। वहां कुल केस 85,724 हैं। यह नंबर दिल्ली से 15,099 कम है।

रिकवरी रेट दे रहा राहत
राजधानी दिल्ली में कोरोना केस भले एक लाख पार हो चुके हैं लेकिन यहां रिकवरी रेट राहत दे रहा है जो 71 प्रतिशत है। वहीं पॉजिटिविटी रेट अभी 10 प्रतिशत है। 1 लाख में से 72 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। यह जून में 36 प्रतिशत तक पहुंच गया था तो जब 10 प्रतिशत तक आ चुका है। कुल सैंपल पर कितने केस पॉजिटिव मिले उसे पॉजिटिविटी रेट कहते हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोविड की वजह से 48 मरीजों की जान चली गई, मरने वालों की कुल संख्या 3115 है। दिल्ली में कोविड से होने वाली मौत का औसत लगभग 3 पर्सेंट है।

19 दिन बाद मामले 2 हजार के नीचे
19 दिन बाद दिल्ली में कोविड का संक्रमण 2 हजार के आंकड़े से नीचे आया है। सोमवार को दिल्ली में कोविड के 1379 नए मरीजों में वायरस की पुष्टि की गई है। इससे पहले तक 17 जून से लगातार रोज 2 हजार से ऊपर केस आ रहे थे। सोमवार को दिल्ली में कुल 13,879 सैंपल की जांच की गई।

रविवार को दिल्ली में कुल 2244 मरीज की पुष्टि हुई थी और उस दिन संक्रमण रेट 9.69 पर्सेंट था। सोमवार को मरीजों की संख्या 1379 हुई और संक्रमण रेट 9.93 पर्सेंट पाया गया। इससे यह कहा जा सकता है कि दिल्ली में सैंपल की जांच ज्यादा हो या कम संक्रमण रेट लगभग 10 पर्सेंट से अभी नीचे पाया जा रहा है। सोमवार को दिल्ली में कुल 13,879 सैंपल की जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *