सुदेश कुमार सुंदरानी बने छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से सुदेश कुमार सुंदरानी प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में सूरज सिदार, शीलू भारती प्रांतीय उपाध्यक्ष, खजांची कुम्हार कोषाध्यक्ष, नारायण साहू प्रांतीय सचिव एवं सवीना अंनत सहसचिव निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएमओ हितों के लिए लगातार संघर्ष का संकल्प लिया।

बता दें कि राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ अपने नगरीय निकाय के अधिकारियों के कल्याण एवं हितों के संबंध में समय समय पर शासन को ध्यान आकृष्ट कराता रहा है। अब आगे उक्त कार्यों को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखने की जिम्मेदारी सुंदरानी की होगी।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान उल्लेखनीय

वर्तमान में शहरीकरण के दौर में नगर निगमों, नगरपालिका एवं नगर पंचायतों की भूमिका बढ़ी हैं। खासकर कोरोना संक्रमण काल में आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने में नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा हैं. उनके इस महती भूमिका की सराहना राज्य के मुख्यमंत्री भी कर चुके है।सभी चुनावी प्रक्रिया जितेंद्र कुशवाहा चुनाव अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई. पूरे प्रदेश के नगरीय निकाय के अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में और बहतर से बहतरे परिणाम देने का भरोसा दिलाते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *