हेलिकॉप्टर-7: धोनी के बर्थड पर ब्रावो का धांसू गाना

नई दिल्लीवेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वैन ब्रावो () ने आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के अपने टीम साथी महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर उन्हें एक खास तोहफा दिया है। धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए। ब्रावो ने हेलिकॉप्टर 7 गाना रिलीज किया है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर धोनी के जन्मदिन से कुछ घंटे पहले ही शेयर किया है।

इसमें उन्होंने कहा, ‘एमएस धोनी, नंबर सात, एमएस धोनी, नंबर सात, रांची के सभी धोनी चिल्लाते हैं, भारत के सभी लोग माही चिल्लाते हैं, चेन्नै के सभी लोग थाला चिल्लाते हैं। एमएस धोनी एक विश्व-व्यापी हैं।’ ब्रावो ने अपने गाने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धोनी की सभी उपलब्धियों का भी जिक्र किया है।

भारत के महान कप्तानों में गिने जाने वाले धोनी को विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा फिनिशर भी कहा जाता है। उन्हीं की कप्तानी में टीम ने टी-20 विश्व कप-2007 जीता और फिर 2011 में वनडे विश्व कप भी अपनी झोली में डाला वो भी 28 साल बाद। धोनी ने भारत के लिए अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी 20 मैच खेले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *