ऐक्ट्रेस तिल्लोतामा शोम को मिला शादी का अजीब प्रस्ताव, पढ़कर हंसी आना तय

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की लास्ट फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आने वाली ऐक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर उनके फैन के द्वारा शादी का अजीब प्रस्ताव मिला है। जिसको पढ़कर किसी को भी हंसी आना तय है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया स्क्रीनशॉट
तिल्लोतामा शोम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें लिखा है, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं, क्या तुम मुझसे जिंदगी भर के लिए शादी करोगी? मैं वर्जिन और शाकाहारी लड़का हूं, जो आरएनए 16 सीक्वेंस मेल वर्जिनिटी टेस्ट, लाई डिटेक्टर नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए हमेशा तैयार है।’

ऐक्ट्रेस ने लिखा मजेदार कैप्शन
तिल्लोतामा शोम ने अपनी इस पोस्ट पर कैप्शन दिया, ‘ये कैसा शाकाहारी मजाक है भाई, नो थैंक्स बाय बाय टाटा बाटा अलविदा।’ उनके इस पोस्ट पर यूजर्स ने खूब कॉमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या प्रपोजल है!! बेस्ट’

इरफान खान के साथ कई फिल्मों में किया काम
बताते चलें कि फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में तिल्लोतामा शोम का एजुकेशन कंसलटेंट छोटा सा रोल था। इसके पहले वह इरफान खान के साथ ‘हिंदी मीडियम’ और ‘किस्सा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इरफान खान के निधन से तिल्लोतामा शोम काफी दुखी हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *