'भाग मिल्‍खा भाग' के लिए फरहान अख्‍तर नहीं, कोई और था पहली पसंद

फरहान अख्‍तर की फिल्‍म ‘भाग मिल्‍खा भाग’ 2013 की सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍मों में से एक थी। फिल्‍म ने न सिर्फ बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की बल्कि चारों तरफ से तारीफें भी हासिल कीं। हालांकि, फिल्‍म से जुड़ा एक इंट्रेस्टिंग फैक्‍ट नहीं मालूम होगा और वह यह है कि फिल्‍म की पहली चॉइस फरहान नहीं थे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिल्‍खा सिंह चाहते थे कि पर्दे पर उनका कैरक्‍टर अक्षय कुमार प्‍ले करें लेकिन बाद में उन्‍होंने भी माना कि फरहान फिल्‍म के लिए बेस्‍ट चॉइस साबित हुए। सिंह ने कहा कि उन्‍हें लगा कि उनके रोल के लिए अक्षय बेस्‍ट हैं लेकिन जब उन्‍होंने फरहान से बात की तो उन्‍हें एहसास हुआ कि वह सबसे सही थे।

फरहान में देखा दृढ़ संकल्प और धैर्य
मिल्‍खा सिंह ने कहा कि उन्‍होंने फरहान में अपने जैसा ही दृढ़ संकल्प और धैर्य देखा। सिंह के मुताबिक, फरहान एकदम वैसे थे जैसा वह खुद को पर्दे पर देखना चाहते थे। बता दें, डायरेक्‍टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्‍म में सोनम कपूर, दिव्‍या दत्‍ता, पवन मल्‍होत्रा जैसे स्‍टार्स नजर आए थे।

अब ‘तूफान’ में नजर आएंगे फरहान
वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अब बॉक्‍सर के रोल में फिल्‍म ‘तूफान’ में नजर आएंगे। इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन भी राकेश ओमप्रकाश मेहरा ही कर रहे हैं। फिल्‍म के लिए फरहान ने खुद का पूरी तरह से ट्रांसफर्मेशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *