शाहिद कपूर के लिए मीरा राजपूत का छलका प्यार, लिखा- मुझे रोज हो जाता है आपसे प्यार

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को पांच साल हो गए। इस खास मौके को बहुत ही खास तस्वीर और उम्दा मेसेज के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है मीरा राजपूत ने।

मीरा ने अपनी पांचवी ऐनिवर्सरी पर शाहिद के साथ एक लाजवाब तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर उनकी शादी के फंक्शन की नजर आ रही है, जिसमें शादी के बंधन में बंधने जा रहे इस कपल की खुशी साफ-साफ झलक रही है।

मीरा राजपूत ने इस तस्वीर के साथ उतना ही प्यारा कैप्शन लिखा है। उन्होंने कहा है, ‘पांच साल, 4 आत्माएं, 3 घर, 2 बच्चे और एक सुंदर सा परिवार। ऐसा कोई नहीं है जिसके साथ मैं अपनी जिंदगी का ये सफर तय कर पाती। मुझे तो हर दिन ही आपसे प्यार हो जाता है। मैं इस दुनिया की सबसे लकी लड़की हूं जिसे अपने जीवन का प्यार बेस्ट फ्रेंड के रूप में मिला है। हर चीज का लिए आपका शुक्रिया, मेरी ताकत बनने के लिए और हर जगह मेरा साथ देने के लिए। आई लव यू।’

उन्होंने आगे लिखा है, ‘आप मुझे इस तरह हंसाते हैं, जैसा कोई और नहीं कर सकता। प्लीज ये कभी मत भूलिएगा कि बीवी हमेशा सही होती है और वे तीन गोल्डन शब्द हमेशा याद रहेंगे- आई एम सॉरी।’

याद दिला दें कि ठीक पांच साल पहले आज के ही दिन कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी दिल्ली के फार्महाउस में हुई थी। शाहिद और मीरा अब दो बच्चों मीशा और ज़ैन के पैरंट्स बन चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *