'दिल बेचारा' के ट्रेलर में सुशांत सिंह राजपूत की टी-शर्ट पर लिखा मेसेज फैन्स का खींच रहा ध्यान

की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर उनके फैन्स को काफी इमोशनल कर रहा है। फैन्स कितने इमोशनल हैं इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेलर रिलीज को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे अभी तक 2 करोड़ 45 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। इस ट्रेलर में सुशांत के डायलॉग्स के साथ ही उनकी टीशर्ट पर लिखा एक मेसेज फैन्स का ध्यान काफी खींच रहा है।

ट्रेलर के रिलीज होते ही सबसे पहले फैन्स का ध्यान उनके डायलॉग, ‘जन्म कब लेना है और मरना कब है ये हम डिसाइड नहीं कर सकते, पर कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं’ ने फैन्स को काफी भावुक कर दिया था। अब फैन्स का ध्यान सुशांत की टी-शर्ट पर लिखे मेसेज पर जा रहा है। इस टीशर्ट पर सामने की तरफ हेल्प लिखा है। इसके बाद से फैन्स सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीनशॉट्स शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सुशांत को हेल्प की जरूरत थी। देखें, फैन्स के कुछ ट्वीट्स:

बता दें कि सुशांत की इस आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का डायरेक्शन मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया है। फिल्म में सुशांत के ऑपोजिट संजना सांघी डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 24 जुलाई को ऑनलाइन रिलीज की जाएगी और इसे कोई भी फ्री देख सकता है। अब फैन्स को इसके रिलीज होने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *