अपने प्रॉडक्‍शन की अगली फिल्‍म में वरुण धवन को कास्‍ट कर सकते हैं शाहरुख खान

ऐसा लग रहा है कि शाहरुख खान लॉकडाउन के समय का सही इस्‍तेमाल कर रहे हैं। वह न सिर्फ स्‍क्रिप्‍ट्स पढ़ रहे हैं बल्कि अपने प्रॉडक्‍शन हाउस के लिए भी फिल्‍में डिसाइड कर रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि वह अपने नए प्रॉजेक्‍ट में वरुण धवन को कास्‍ट करना चाह रहे हैं।

हमारे सहयोगी मुंबई मिरर को एक सूत्र ने बताया, ‘शाहरुख अपने प्रॉडक्‍शन हाउस के लिए कई कहानियां पढ़ रहे हैं और कोरोना महामारी के खत्‍म होने के बाद कई फिल्‍मों पर काम करने की तैयारी में हैं। कई प्रॉजेक्‍ट्स के लिए यंग टैलंट की जरूरत है और वह अपनी फिल्‍म दिलवाले के को-स्‍टार वरुण धवन को किसी फिल्‍म में लीड रोल दे सकते हैं। अभिषेक बच्‍चन के साथ बॉब बिस्‍वास पहले ही फ्लोर पर जा चुकी है।’

राजकुमार की फिल्‍म में होगा मजेदार किरदार
सूत्र ने आगे बताया, ‘जहां तक शाहरुख की बात है, उन्‍होंने राजकुमार हिरानी की अगली फिल्‍म को फाइनल किया है जो कि इमिग्रेशन को लेकर सोशल कॉमिडी है। यह ग्‍लोबल इश्‍यू है जिसे अच्‍छे ह्यूमर के साथ ट्रीट किया जाना है। कहानी पंजाब और कनाडा के बीच घूमती है। शाहरुख का किरदार ऐसा है जो हमेशा खुश रहता है, वह आपको हंसाता है और इमोशनल हो जाता है। रोल के लिए शाहरुख अपने बाल भी बढ़ा रहे हैं।’

‘ब्रहास्त्र’ में भी नजर आएंगे शाहरुख
इसके अलावा किंग खान डायरेक्‍टर अयान मुखर्जी की फिल्‍म ‘ब्रहास्त्र’ में भी अहम किरदार में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो वह एक साइंटिस्‍ट के रोल में होंगे और ऑडियंस का परिचय रणबीर कपूर के किरदार शिवा के फैंटसी वर्ल्‍ड से कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *