आपके बेटे ने रेप किया हैः ठगी के इस तरीके को जानकर आपभी रह जाएंगे दंग


भिलाई/रायपुर (सीजी न्यूज आजतक)। समय के साथ साथ ठगी और धोखाधड़ी के तीरके भी बदल रहे हैं। साइबर ठग भी अब पुरानी परंपरागत धोखाधड़ी को छोड़कर नए नए तरीके अपना रहे है। अंतरराष्ट्रीय बदमाश ठगी और धोखाधड़ी के नए तरीके से लोगों को झांसा देने लगे है। खबर में लगी फोटो असली है या नकली हम नहीं जानते। सामने वाले के वाट्सऐप कॉल में यही फोटो दिख रहा था।

आपका बेटा रेप केस में फंस गया
अनजान नंबर से आप के फोन पर कॉल आता है कि आपका बेटा रेप केस में फंस गया है। इतना सुनते ही सन्न रह जाते है। कुछ सेंकड़ तक एकदम निढाल और अवाक। आप कुछ सोच पाते इसके पहले सामने वाले फिर उसे बचाने का ऑफर देता है। कहते है कि इतने पैसे दे दो हम बचा लेंगे। पीड़ित (मां-पिता) कुछ सोचे समझे बिना ही ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। ठगी के बाद उसे याद आता है कि बेटा तो कॉलेज गया है और उससे बात कर लेना था। तब तक पूरा खेल खत्म हो जाता है।

करते है वाट्सऐप से कॉल
कई लोग फोन को रिकार्डिंग मोड पर रखते है जिससे हर कॉल रिकॉर्ड हो जाता है। कॉल रिकॉर्ड से बचने शातिर साइबर ठग वाट्सऐप पर कॉल करते हैं जिससे कॉल रिकॉर्ड नहीं हो पाता है। डीपी पर किसी पुलिस अधिकारी का फोटो लगा दिखता है। नंबर भी विदेश का रहता है। मेरे पास इस नंबर +92340 6315389 से पुलिस अफसर के फोटो के साथ कॉल आया था।

थोड़ी होशियारी से बच सकते है
मुझे भी वाट्सऐप पर कॉल आया। आपका बेटा कहां है। मैने कहा कि वो कॉलेज गया है। सामने वाले ने कहा आपका बेटा रेप केस में फंस गया है। मैं भी कुछ क्षण के लिए अवाक रह गया। फिर प्रतिप्रश्न किया कि घटना कहां और कितने बजे की है। सामने वाले ने कहा कि वो सब छोड़ो बेटे को बचाना है कि नहीं। मैंने फिर सवाल दागा कि बेटा सुबह कॉलेज गया और रेप कर दिया और इतने जल्दी पकड़ भी लिए। किसने रिपोर्ट लिखाई लड़की कहां की है। फिर बेटे से बात कराने कहा तो सामने वाले ने कहा कि वो हमारा दामाद लगता है जिससे बात कराएं। मैंने कहा किस राज्य और किस थाने से बोल रहो हो। उसने बताया कि अतुल नगर थाने रायपुर। मैंने कहा कि पूरे रायपुर संभाग में इस नाम का कोई थाना नहीं है। फिर फोन रख दिया। वो यह नहीं बता पाया कि अटल नगर नवा रायपुर। अटल नगर को अतुल बोल रहा था और मैंने पकड़ लिया। सामने वाले ठग को मेरे बेटे के कॉलेज के नाम, इंजीनियर के ब्रांच और सेमेस्टर तक की जानकारी थी। मेरी जागरूकता से वह मुझे ठग नहीं पाया। इस तरह के कॉल आने पर सबसे पहले घबराने की जरूरत नहीं है। अपने बेटे से बात कर लें या पति/पत्नी को तत्काल जानकारी दें। इस तरह के कॉल आने पर महिलाएं खाकर माताएं बदनामी के डर से घबरा जाती है। यह नहीं सोच पाती कि इतने जल्दी यह सब कैसे हो गया।

इसे भी पढ़ेंः जिले का अब तक का सबसे कमजोर कलेक्टरः बरसात के पहले की शिकायत का निराकरण सीजन खत्म होने के बाद नहीं हुआ, क्या हर मामले के लिए जाना पड़ेगा कोर्ट?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *