भिलाई(सीजी आजतक न्यूज)।आंख से काजल चुराने का एक सनसनीखेज मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाने से प्रकाश में आया है। जहां थाने में NDPS मामले में जब्त कार को चोर ले उड़ा। चोरी के कुछ देर बाद ब्यौहारी पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर कार को जप्त कर लिया। रहस्यमयी तरीके से कार चोरी होने की जब पता चला तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
8 अक्टूबर को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सुबह सुबह अधिकरियो की एक बैठक लेकर नशे के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए थे ,जिसके परिपालन में शहड़ोल जिले के ब्यौहारी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नशे का कारोबार करने वाले ब्यौहारी निवासी संकर्षण कोरी नामक युवक के पास से कार क्रमांक MP-17-B-7120 में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं परिवहन करते पकड़ा था ,जिसके खिलाफ NDPS के तहत मामला दर्ज कर कार जप्त कर कार्यवाही की थी।

इसी दौरान 8 अक्टूबर को सुबह लगभग 5 बजे ब्यौहारी थाने से जप्त कार चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बली सिंह की शिकायत पर ब्यौहारी पुलिस ने ब्यौहारी निवासी इजराइल खान उर्फ राजा के खिलाफ थाने से कार चोरी की धारा 382 के तहत मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई थी। कार चोरी होने की सूचना के बाद पुलिस ने कार चोर का पीछा किया। इस दौरान कार लेकर भाग रहा चोर शहडोल रीवा मार्ग स्थित खाम डांडा हंसलाल कुशवाह के घर के समीप कार पलट गई। चोर का पीछा कर रही पुलिस ने एक बार फिर कार को जब्त कर चोर को पकड लिया। वहीं इस मामले में एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि कार चुराने का प्रयास किया था, कार मिल गई है।
Read More: पड़ताल : सीएम के गृह क्षेत्र में ऐसा हो रहा सरकारी काम, आप भी जानिए
