तालपुरी इंटरनेशन कॉलोनी में हुई शिव पंचातायन की स्थापना, जन सहयोग से होगा भव्य मंदिर का निर्माण

भिलाई(खबर CG Aaj Tak)। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी ब्लॉक में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव परिवार (शिव पंचातायन भगवान शिव, देवी पार्वती, कार्तिक, गणेश और नंदी) की स्थापना हुई है। अभी वर्तमान में एक चबूतरे पर स्थापना की गई है। बाद में जन सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

भगवान शिव और नंदी की प्रतिमा काले संगमरमर की और देवी पार्वती, कार्तिक, गणेश की प्रतिमा सफेद संगमरमर की है। शिव की प्रतिमा के लिए जूही अपार्टमेंट निवासी गजानन अवचट परिवार ने दान दी है। वहीं चबूतरा का निर्माण जन सहयोग से किया गया है। भविष्य में यहा पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

प्रतिमा स्थापना के पहले कॉलोनी की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्री पूरी कॉलोनी का भ्रमण करते हुए पुनः स्थापना स्थल पर पहुंची। जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की स्थापना की गई। सभी वैदिक कार्यक्रम पंडित मुरली मनोहर शर्मा, पंकज शर्मा और शरद कुमार दुबे ने संपादित कराई।

इस दौरान तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी रेसीडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित जूही हाइट्स के अध्यक्ष डीडी रेड्डी, नरेंद्र केला, संजय नांदुलकर, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रुपेद्र वर्मा, अमनदीप सोढ़ी, विनायक जैन, राजू पवार, संतोष वर्मा, एलडी ठाकुर, सत्यनारायण शुक्ला, नामदेव जी सहित महिला-पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित ते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *