10 साल में CSK के बॉस होंगे एमएस धोनी: सीईओ

चेन्नै () के सीईओ काशी विश्वनाथ का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी टीम का दिलोदिमाग हैं और आने वाले दस साल में अगर वह ‘टीम बॉस’ होते हैं तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी। धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए। चेन्नै सुपर किंग्स ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर अपने ‘थाला’ (तमिल में अगुआ) के जन्मदिन का जश्न मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

विश्वनाथ ने स्टार स्पोर्ट्स वन के तमिल शो पर कहा, ‘आने वाले दस साल में मुझे लगता है कि वह चेन्नै सुपर किंग्स के बॉस होंगे।’ धोनी आईपीएल की शुरूआत से चेन्नै के कप्तान हैं और टीम कभी भी शीर्ष चार से नीचे नहीं रही। विश्वनाथन का यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि वह टीम के मालिक एन श्रीनिवासन के करीबी माने जाते हैं।

अब देखना यह है कि क्या धोनी चेन्नै सुपर किंग्स के जरिए खेल प्रशासन में उतरते हैं। विश्वनाथन ने यह भी बताया कि धोनी चेन्नै के पसंदीदा ‘थाला’ कैसे बन गए। उन्होंने कहा, ‘वह अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने में माहिर है। टीम का हर खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता है।यही वजह है कि हम उन्हें थाला कहते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *