
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
वरुण धवन ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में स्ट्रीट डांसर 3डी, जुड़वा 2, मैं तेरा हीरो, दिलवाले सहित अपनी फिल्मों के मूमेंट को कंपाइल किया है। इसके साथ वरुण धवन ने लिखा, ’30 मिलियन, मुझ पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया। स्टीवन रॉय थॉमस को एडिटिंग के लिए धन्यवाद।’
अपने नए प्रॉजेक्ट में वरुण धवन को कास्ट करना चाहते हैं शाहरुख खान
ऐसी खबरें आ रही हैं कि शाहरुख खान अपने नए प्रॉजेक्ट में वरुण धवन को कास्ट करना चाह रहे हैं। हमारे सहयोगी मुंबई मिरर को एक सूत्र ने बताया, ‘शाहरुख अपने प्रॉडक्शन हाउस के लिए कई कहानियां पढ़ रहे हैं और कोरोना महामारी के खत्म होने के बाद कई फिल्मों पर काम करने की तैयारी में हैं। कई प्रॉजेक्ट्स के लिए यंग टैलंट की जरूरत है और वह अपनी फिल्म दिलवाले के को-स्टार वरुण धवन को किसी फिल्म में लीड रोल दे सकते हैं।’
वरुण धवन की आने वाली फिल्म
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कुली नं. 1’ कोरोना वायरस के चलते रिलीज नहीं हो पाई थी। पहले यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ सारा अली खान नजर आएंगी।
