धोनी का जन्मदिन मनाने रांची पहुंचे हार्दिक, क्रुणाल

नई दिल्लीभारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाने उनके रांची वाले घर पहुंच गए हैं। धोनी मंगलवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि ये दोनों खिलाड़ी मंगलवार को बड़ौदा से रवाना हुए हैं और बुधवार को वापस भी आ जाएंगे।

सूत्र ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि हार्दिक, धोनी को न सिर्फ अपना मेंटॉर मानते हैं बल्कि अपना बड़ा भाई भी मानते हैं। उन्होंने कई बार बताया है कि धोनी ने किस तरह उनका मार्गदर्शन किया। इसी तरह क्रुणाल भी उनकी काफी इज्जत करते हैं। इसलिए उन्होंने चार्टड फ्लाइट से आज ही रांची जाने का फैसला लिया।

उन्होंने बताया, ‘वह धोनी का जन्मदिन मना कर कल (बुधवार) तक वापस भी आ जाएंगे। धोनी के लिए यह सरप्राइज प्लान किया गया था।’ धोनी की कप्तानी में ही हार्दिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *