Bhopal: मां की गोद से फिसल कर बड़े तालाब में गिरा मासूम, 'देवदूत' बना आइसक्रीम वाला


राजधानी भोपाल की शान के पास दिन भर लोगों की भीड़ रहती है। शाम के वक्त लोगों की संख्या कुछ ज्यादा हो जाती है। शनिवार को एक बड़ा हादसा यहां होने से टल गया है। दरअसल, एक महिला राजा भोज की प्रतिमा के साथ रेलिंग के करीब अपने 3 वर्षीय मासूम बच्चे को लेकर खड़ी थी। मासूम बच्चा महिला के हाथ से फिसल गया और वह तालाब में गिर गया।

हादसे के बाद महिला सन्न रह गई। तभी पास में आइसक्रीम बेच रहे व्यक्ति हरिओम वर्मा की नजर पड़ी। उन्होंने बच्चे को बचाने के लिए तुरंत तालाब में छलांग लगा दी। साथ ही लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर डायल 100 के जवान पिंटू वर्मा और पॉयलट अरशद खान भी पहुंच गए। आइसक्रीम बेचने वाले ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस डायल 100 के जवान बच्चे को लेकर अस्पताल भागे।

सबकी तत्परता से बची जान
दररअसल, 3 साल के अलबसर के तालाब में गिरने के बाद मां अपनी आंखों के सामने दुनिया को उजड़ते देख रही थी। क्योंकि जिस जगह पर अलबसर गिरा था, वहां 20 फीट गहरा पानी था। अगर समय रहते सभी लोग तत्परता नहीं दिखाते, तो शायद बच्चे का बचना मुश्किल था। तालाब में गिरने के बाद अलबसर के पेट में पानी भर गया था।

पानी भरने की वजह से अलबसर मौके पर बेहोश हो गया था। लेकिन डायल 100 की टीम ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया। अब बच्चा स्वस्थ है और उसे मां को सौंप दिया है। वहीं, इस घटना में तत्परता दिखाने वाले जवानों की लोग तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *