रेलवे और आरपीएफ का अव्यवहारिक निर्णयः पावर हाउस में बीएसपी पार्किंग का गेट बंद करने से दैनिक यात्री परेशान

भिलाई(cgaajtak.com)। रेलवे प्रशासन और आरपीएफ के एक अव्यवहारिक निर्णय से पावर हाउस रेलवे स्टेशन से रोजाना आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों के ट्रेन रोज छूटने की शिकायत भी आ रही है।

दरअसल मामला पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने बीएसपी क्षेत्र में स्थित साइकिल/बाइक पार्किंग का है, जहां के दरवाजा बंद कर दिया है। दरवाजा बंद होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहां पर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रंबधन ने अपने कर्मचारियों के लिए साइकिल स्टैंड बनाया हुआ है। जमीन और शेड भी बीएसपी प्रबंधन की है। बीएसपी के क्षेत्राधिकार में जाकर रेलवे ने हस्तक्षेप कर दिया है।

Read More: छत्तीसगढ़ में रेलवे का कोई माई-बाप नहींः सुपरफास्ट और एक्सप्रेस तो छोड़ों, लोकल ट्रेन भी समय पर नहीं चल पा रही

बताया जाता है कि रेलवे और आरपीएफ ने सुरक्षा और स्टेशन के रिनोवेशन को ध्यान में रखते हुए बीएसपी पार्किंग की तरफ से स्टेशन आने-जाने वाले दरवाजे को बंद कर दिया है। यह समझ से परे है कि दैनिक और बीएसपी कर्मचारियों से रेलवे प्रशासन को क्या खतरा/परेशानी है। दैनिक यात्री कोई असामाजिक तत्व तो नहीं है। दैनिक यात्रियों का एमएसटी देखकर भी प्रवेश दिया जा सकता है।

एक ओर तो रिनोवेशन का काम निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो पाया है। वहीं पावर हाउस के बाद से शुरू हुए सारोना और भिलाई नगर का काम कब से पूरा हो चुका है। यहां अभी भी काम चल रहा है। रेलवे प्रशासन की मनमानी के कारण ठेकेदारों ने बीच में ही काम छोड़ दिया था। बताया जाता है कि अब-तक 3 ठेकेदार बदल चुके हैं। फिर भी काम अधूरा है।

स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर कबाड़ी का अड्डा

पावर हाउस रेलवे स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर सालों से कबाड़ी का अड्डा है। वहां रेलवे और बीएसपी से चोरी का लोहा खरीदा जाता है। इस संबंध में कई बार समाचार का प्रकाशन भी किया चुका है, इसके बाद भी न तो कबाड़ी का धंधा बंद हुआ और न ही रेलवे अपनी जमीन से कब्जा खाली करा पाया है। बताया जाता है कि कबाड़ी से रेलवे और आरपीएफ के अधिकारियों को लाखों रुपए महीना जाता है। 

Read More: मंदिर की आड़ में कबाड़ी दुकान का मामलाः लोहा चोरी की कमाई से बनाया आलीशान होटल, नाबालिगों को नशेड़ी बनाकर चोरी का धंधा

समय पर नहीं चल रही ट्रेनें

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लंबी दूरी की सुपर फॉस्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें समय पर चल नहीं पा रही है। दैनिक यात्रियों को कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों की बातें तो छोड़ों, यहां से लोकल ट्रेनें पर समय पर नहीं चल रही है जिससे नियमित आवागमन करने वाले नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं दुर्ग से छूटने वाली साउथ बिहार(दुर्ग-आरा) के समय में कटौती करने से बहुत से लोगों को परेशानी बढ़ गई है। पहले यह ट्रेन दुर्ग से 7 बजे छूटकर पावर हाउस भिलाई 7.15 को पहुंचती थी। अब दुर्ग से छूटने का समय 6.50 कर दिया है, जो पावर हाउस 7.1  मिनट में पहुंचती है। यह ट्रेन बीते 5 सालों से समय पर वापस नहीं आई है। ऐसे में समय घटाने से किसे फायदा हो रहा है यह रेलवे प्रशासन ही जाने। 

Read More: मंदिर की आड़ में कबाड़ी का मामलाः हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे, 3 दिनों तक रेलवे DIG पावर हाउस स्टेशन दौरे पर रहे किंतु चंद कदम की दूरी पर संचालित कबाड़ी दुकान तक नहीं गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *