अजब-गजबः दूल्हे के हाथ से मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं था और दुल्हन ने भिजवा दिया जेल, जानिए क्या है मामला

भिलाई/रायपुर(सीजी आजतक न्यूज)। मध्यप्रदेश के रायसेन में एक अजीबगरीब मामला सामने आया है। यहां किसी और ने नहीं बल्कि नई दुल्हन ने ही दूल्हे पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाकर दूल्हे को जेल भिजवा दिया। जी हां यह हैरान करने वाला मामला रायसेन जिले के देव नगर थाना क्षेत्र के गांव सांचेत का है। जहां एक दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दअरसल मामला कुछ इस तरह का है कि साँचेत गांव की 19 वर्षीय युवती के अपने पड़ोस में रहने वाले आरोपी दूल्हे से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से शादी से पहले ही शरीरिक संबंध बना लिए और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके चलते पीड़ित युवती में 10 अक्टूबर को पुलिस थाने जाकर युवक के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस कार्यवाही और परिजनों के दबाव के कारण 2 दिन पहले आरोपी और पीड़िता की शादी करा दी गई। जिसकी भनक पुलिस को आज लग गई। पुलिस ने हाथों में मेहंदी लगे दूल्हे की ड्रेस में तैयार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Demo Pic

रायसेन एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि मामला दोनों के प्रेम संबंध का है। लड़की की रिपोर्ट पर धारा 376 के तहत कार्रवाई की गई है। दूल्हे के रूप में तैयार लड़के को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि भले ही पीड़िता ने आरोपी से शादी कर ली हो लेकिन अपराध के साकक्ष्य उसके पास पर्याप्त थे जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई न्यायालय तय करेगा।

Read More: पत्रिका को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, 10 हजार अर्थदंड भी लगाया, मामला मजीठिया वेज बोर्ड का

Read More: पड़ताल : सीएम के गृह क्षेत्र में ऐसा हो रहा सरकारी काम, आप भी जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *