भाजपा ने तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी से किया रिसाली निगम चुनाव का आगाज

भिलाई(सीजीआजतक न्यूज). राज्य सरकार द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के लिए संभावित तिथि जारी करने के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाय चुनावी की तैयारी शुरू कर दी है। सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की गतिविधियों जिले के सभी चुनाव वाले निकाय क्षेत्रों में सालभर से जारी है, वहीं शून्य गतिविधि वाली विपक्षी पार्टी भाजपा भी अब सक्रिय हो गई। इसी कड़ी में भाजपा ने रिसाली नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-एक तालपुरी इंटनेशनल कॉलोनी में गुरुवार को बी ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा रिसाली मंडल द्वारा शक्ति प्रदर्शन कर संगठन की ताकत और निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष राजीव पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन देवांगन मंचस्थ थे। स्वागत भाषण कार्यक्रम की संयोजिका सविता धवस ने दिया। कार्यक्रम को कॉलोनी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इनमें बी. ब्लॉक के आर्किड और जूही हाइट्स के प्रतिनिधियों के अलावा तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी रेसीडेंट्स एशोसिएशन ए ब्लॉक के पदाधिकारी व गुलमोहर हाइट्स के प्रतिनिधि भी शामिल थे। कार्यक्रम में संभावित दावेदार रेखा सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

व्यक्ति नहीं पार्टी के लिए करे काम
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि तालपुरी कॉलोनी वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। स्थानीय सरकार में यहां की कोई एक महिला वार्ड का प्रतिनिधित्व करेगी। यह महिला वर्ग के लिए सम्मान व गौरव की बात है। पार्षद चुनाव में किसी एक महिला को टिकट मिलेगी। कार्यकर्ता और कॉलोनी के रहवासियों को व्यक्ति नहीं बल्कि पार्टी के लिए काम करना है। टिकट की तैयारी में लगे महिला कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी की कोर कमेटी योग्य प्रत्याशी का चयन करेगी। प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद शिकवा शिकायत भूलकर सभी को पार्टी और संगठन के लिए काम करना है। वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को गुटबाजी भूलकर एवं मनमुटाव दूर कर एकजुटता के साथ काम करने की नसीहत दी। कार्यक्रम में दीपक मिश्रा, तोरण लाल सिन्हा, अशोक कुलकर्णी, कीर्ति सोनार, नमीता गोयल, अमीना अहमद, मंजू मंडरे, पायल पवार, संजूबाला संध, इबु नायक, विशेष विरदी, शैली गुप्ता, श्रद्धा खांडेकर, विजयी, मनीषा हाडके, सुनीता अवचक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *