मंत्री ताम्रध्वज को क्यों कहना पड़ा, शहीदों का सम्मान हम करेेंगे या शहीद के परिजन हमारा

बालोद(सीजीआजतक न्यूज). जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम पैरी में शहीद तीवर सिंह साहू की प्रतिमा का आवरण गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद व सांसद मोहन मंडावी ने किया। प्रतिमा अनावरण के बाद ध्वजारोहण व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गई।

कलेक्टर को लगाई फटकार
इस दौरान प्रशासनिक चूक के कारण मंत्री साहू नाराज हो गए। मंच संचालक ने कहा कि शहीद के परिजन मुख्यअतिथि का सम्मान करेंगे। इस बात पर मंत्री ने कहा कि शहीद के परिजन हमारा सम्मान करेंगे कि हम शहीद के परिजनों का? उन्होंने कलेक्टर को फटकारते कहा कि यह क्या व्यवस्था है, किसका सम्मान करना और किसका नहीं आयोजकों को नहीं मालूम। शहीदों के सम्मान को मजाक समझ रखा है। उनकी नाराजगी के बाद व्यवस्था व कार्यक्रम में सुधार किया गया। पहले शहीदों के परिजनों के अलावा रिटायर्ड सैनिकों का सम्मान किया गया। मंत्री ने गांव में गार्डन निर्माण, गली की सड़क का चौड़ीकरण डीएमएफ फंड से करने की घोषणा की। कलेक्टर जनमेजय महोबे को जिले के सभी गांव में सर्वे कर शहीदों की प्रतिमा स्थापित करने कहा।

सैनिकों के कारण हम चैन की नींद सोते
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सेना का जवान देश की रक्षा के खातिर अपनी बलिदान देते है। देश की सीमाओं में 24 घंटे तैनात रहकर अपनी सेवाएं देते हैं तब हम चैन की नींद सोते है। शहीदों की शहादत के बारे में तो लगातार बातें करते है लेकिन कभी इन शहीदों के अ’छे कार्यो का अनुशरण नहीं करते। वर्तमान की भौतिकता व आधुनिकता के चलते हम सिर्फ विदेशी संस्कृति को अपना रहे हैं। यही वजह है कि हम पिछड़ रहे है। हम सभी को अपनी संस्कृति, परंपरा व संस्कार को बनाये रखना है। कार्यक्रम को संसदीय सचिव कुंवर निषाद और सांसद मोहन मंडावी ने भी संबोधित किया।

नक्सली हमले में शहीद हुए थे
शहीद तीवर साहू का जन्म 5 जून 1950 को ग्राम पैरी में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बालोद हुई। सितंबर 1972 में सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी भिलाई में भर्ती हुए। वे रायपुर, जगदलपुर, भिलाई, मिजोरम, मध्यप्रदेश में अपनी सेवाएं दी। कोंटा बस्तर में 26 अगस्त 1991 को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। वर्तमान में उनके परिवार के भी सदस्य देश सेवा में है।
कार्यक्रम में शहीद की पत्नी भगवंतीन साहू, पूर्व विधायक राजेन्द्र राय, दीपक साहू, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चन्द्राकर, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देशलहरे, जनपद सदस्य सुचित्रा साहू, भाजपा नेता प्रमोद जैन, गंैदसिंह साहू, ग्राम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *