दुर्ग अनलॉक : एक अक्टूबर से खुलेंगी अधिकतर दुकानें, सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुलेंगी

दुर्ग/भिलाई (सीजीआजतक न्यूज). जिले में लॉकडाउन 30 सितंबर की रात 12 बजे के बाद हटा लिया जाएगा। इसके बाद जरूरी चीजों जैसे दूध, सब्जी, फल की दुकानें सुबह 6 से और बाकी दुकानें सुबह 8 बजे से खुल सकेंगी। दुकानों को बंद करने का समय रात 8 बजे निर्धारित है। इसके बाद लोगों की आवागमन भी प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उलंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली है। रायपुर की तरह ही दुर्ग को भी अब अनलॉक किया जा रहा। त्यौहारी सीजन को देखते हुए ज्यादा सतर्कता बरतने की हिदायत लोगों को दी गई है।

अनलॉक के दौरान ये बंद
अनलॉक के दौरान स्कूल-कालेज, कोचिंग क्लासेस, सिनेमा घर, स्वीमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे। खेल मैदान में प्रैक्टिस की छूट शर्तों के साथ दी गई है। धार्मिक स्थल भी पहले की तरह नियमों के साथ छूट के दायरे में रखने पर विचार हो रहा है।

जानिए 1 अक्टूबर से खुलने वाली दुकानों का शेड्यूल
डेयरी-पहले सुबह 5 से 10 बजे और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे समय तय था। अब सुबह 6 से रात 8 बजे तक।
किराना व राशन की दुकानें, ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल, मोबाइल, कपड़े, हार्डवेयर, आटोमोबाइल, जूते-चप्पल, श्रंगारिका, गिफ्ट हाउस सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाना जरूरी है। दुकानें सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुल सकेंगी।
ठेले पर गुपचुप, समोसा, चाट व अन्य ठेले सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगे।
जिम व योगा क्लास- रात 8 बजे तक लगाई जा सकेंगी।
शापिंग माल- पहले सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे का समय तय था। अब सुबह 8 से रात 8 बजे का समय तय है।
पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां- पहले सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक। अब 24 घंटे।
रेस्टोरेंट व होटल पहले सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक और होम डिलीवरी रेस्टारेंट व होटल में बिठाकर सर्व करने का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक था। अब सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक यह खोले जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *