भिलाई निगम में कोरोना वायरस की दस्तक, पांच दिन तक कार्यालय बंद

दुर्ग/भिलाई(सीजीआजतक न्यूज). वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जनता को बचाने की जिम्मेदारी जिस विभाग पर है उस विभाग के कई कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसस निगम मुख्यालय के कर्मचारियों में भय का माहौल है। वहीं निगम प्रशासन ने कर्मचारियों सहित विभिन्न कामों से निगम आने वाली जनता को बचाने दफ्तर को पांच दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया है। अब दफ्तर आम जनता के लिए आगामी सोमवार को खुलेगा।

चार विभागों के कर्मचारियों के संक्रमित होने के कारण
जानकारी के अनुसार निगम मुख्यालय के चार विभागों के कर्मचारियों के संक्रमित होने के कारण रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए निगम मुख्यालय को तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने दिए हैं। नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में विभिन्न विभाग संचालित हैं, जहां पर लोगों की आवाजाही रहती है! कोरोना संक्रमण काल के दौर में विभागीय कर्मचारी/अधिकारी द्वारा मास्क एवं सेनेटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य किया जा रहा है। परंतु स्वास्थ्य विभाग, जनसंपर्क विभाग, आयुक्त टू स्टेनो कक्ष एवं काउंटर सेक्शन के कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

14 सितंबर सोमवार को दफ्तर आ सकते

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसकी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए निगम मुख्यालय को आगामी तीन दिन के लिए बंद किए जाने का फैसला लिया गया है। द्वितीय शनिवार एवं रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण अब निगम मुख्यालय सोमवार को खुलेगा। निगम मुख्यालय आने वाले आम नागरिकों से निगम प्रशासन ने अपील की है कि 14 सितंबर सोमवार को मुख्यालय खुलने पर वे अपने कार्यों को लेकर दफ्तर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *