व्यापारी आनंद राठी आत्महत्या मामले में एक महिला व उसके दो पुरूष मित्र गिरफ्तार

दुर्ग. ( CGAAJTAK) शहर के व्यापारी आनंद राठी की आत्महत्या मामले को सुलझाने में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुरुवार को आत्महत्या मामले में एक महिला सहित उसके दो पुरुष मित्र (तीन लोगों) को गिरफ्तार किया है। (CG crime news) पुलिस की मानें तो आरोपी महिला द्वारा छेड़छाड़ के झूठे आरोप से फंसाने की धमकी से परेशान होकर पीडि़त ने आत्महत्या कर ली थी। (CG police) टीआई राजेश बागड़े ने बताया कि आरोपी महिला जूहिता पति जयश चावड़ा निवासी राजनांदगांव, दुर्ग निवासी रोहण सिंह और सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

यह था पूरा मामला
दुर्ग गंजपारा निवासी &8 वर्ष के आनंद राठी ने 28-29 जुलाई दरम्यानी रात अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide news) कर ली थी। उनका शव सुबह फंदे पर झूलता हुआ मिला था। पुलिस ने बताया कि आनंद राठी आत्महत्या वाली रात अपने दोस्तों के साथ घूमकर रात में घर लौटे थे। सड़क से घर में प्रवेश कर रहे थे इसी बीच रास्ते से अपने दोस्तों के साथ स्कूटी में गुजर रही महिला के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इस बात से आक्रोशित महिला ने मृतक के खिलाफ रात में ही थाने पहुंचकर छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखा दी। थाना में महिला का आधी रात हंगामा देख पुलिस मृतक के घर पूछताछ के लिए पहुंची। वहां भी महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम से क्षुब्ध होकर आनंद राठी ने उसी रात आत्महत्या कर ली थी।

मैसेज में पत्नी को बताया महिला आरोप लगा रही
पुलिस ने बताया कि परिजनों से जब पूरे घटनाक्रम की पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतक ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर आखिरी मैसेज किया था। जिसमें उसने लिखा था कि उसने कुछ नहीं किया है। महिला बेबुनियाद आरोप लगा रही है। मृतक की दो बेटियां है। परिवार ने भी बताया कि मृतक बेहद सरल और सुलझा हुआ था। इसलिए इस तरह के आरोप के बाद उसका व्यथित होना जायज था। लेकिन आत्महत्या जैसे कदम की उन्होंने कल्पना नहीं की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *