लंदन में सोनम कपूर पर क्वॉरंटीन लॉ तोड़ने का आरोप, ऐक्‍ट्रेस ने ट्वीट कर बताया अपना सच

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और उनके पति आनंद आहूजा लॉकडाउन में अपने परिवार के समय बिताने के बाद पिछले सप्ताह लंदन वापस जा चुके हैं। इस समय कोरोना वायरस के चलते यह कपल यूके के लॉ के हिसाब से क्वॉरंटीन है। वहीं, सोनम कपूर अपनी एक लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
सोनम कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह वर्कआउट करने के बाद पार्क में बैठकर खुली हवा का आनंद ले रही थीं। इसके बाद लोगों ने आरोप लगाना शुरू किया कि सोनम कपूर ने यूके के 14 दिन के क्वॉरंटीन रूल्स को तोड़ा है।

सोनम कपूर ने दिया अपना जवाब
इन आरोपों पर सोनम कपूर ने जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैं अपनी बिल्डिंग से जुड़े गार्डन में हूं। पूरी तरह से क्वॉरंटीन हूं। लोगों के पास बातें बनाने का बहुत समय है। बस इग्नोर करो।’

कुछ दिन पहले लंदन लौटे हैं सोनम कपूर और आनंद आहूजा
बता दें कि सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा लॉकडाउन से ठीक पहले लंदन से भारत आए थे। ऐक्ट्रेस तीन महीने दिल्ली में अपनी ससुराल में रहीं। वहीं, अनलॉक फेज 1 में वह अपने जन्मदिन पर मुंबई में अपनी फैमिली के पास आ गईं। यहां कुछ दिन रहने के बाद सोनम और आनंद वापस लंदन चले गए।

सोनम कपूर की आने वाली फिल्म
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर में आई थीं। फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। वह जल्द ही डायरेक्टर सुजॉय घोष के साथ ‘ब्लाइंड’ के हिंदी रीमेक में काम करेंगी।

NBT Entertainment अब Telegram पर भी। हमें जॉइन करने के लिए और मोबाइल पर पाएं हर जरूरी अपडेट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *