जवानों की दहाड़, राजनाथ बोले- एक बार और…

नई दिल्‍ली
‘जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल’ के जवान जब ये जयकारा लगाते हैं तो दुश्‍मन के सीने कांप जाते हैं। शनिवार को जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के मुंह से जयकारा सुना तो प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाए। उन्‍होंने फौरन कहा कि इसे फिर से बोल दीजिए। सरदारों का जोश देशकर रक्षा मंत्री के मन में जो भावनाएं उमड़ीं, वही यह वीडियो देखकर लोगों के मन में भी उठ रही हैं। चिनार कॉर्प्‍स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

दसियों किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी यह गूंजउत्‍तरी कश्‍मीर के केरण सेक्‍टर में इन जवानों ने अपना वॉर क्राई ‘जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल’ लगाया। उसके बाद ‘वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह’ और आखिर में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया। जब नारे लगने बंद हुए तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फौरन कहा कि “एक बार जयकारा फिर से बोल दीजिये”। इसपर सैनिक ने ‘सत श्री अकाल साहब’ कहा तो सिंह ने कहा कि ‘नहीं, पूरा जयकारा लगाइए।’ फिर जवान ने उसी जोश से जयकारा दोहराया।

‘चीन से बातचीत जारी मगर कोई गारंटी नहीं’राजनाथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। उनके साथ चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी थे। सिंह ने कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन चीन के साथ वार्ता का कोई अंतिम नतीजा निकलने की गारंटी नहीं है। शुक्रवार को सिंह ने पैंगोंग झील के पास लुकुंग में सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा था, “समाधान के लिए वार्ता चल रही है। लेकिन मैं इस बात की गारंटी नहीं दे सकता कि इसे किस हद तक हल किया जा सकता है। भारत कभी भी किसी दूसरे देश की भूमि पर नजर नहीं रखता। हम शांति चाहते हैं। यह हमारा चरित्र है। हम कभी भी किसी भी राष्ट्र के गौरव को चोट नहीं पहुंचाते हैं लेकिन अगर कोई हमारे गौरव को ठेस पहुंचाता है तो हम जवाब देंगे। 130 करोड़ भारतीय बलिदानों का शोक मनाते हैं।”

स्‍ताकना में देखा जवानों का कौशलशुक्रवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान के जरिए लेह पहुंचे राजनाथ सिंह सबसे पहले स्ताकना के एक बेस पर पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने सेना के अफसरों के साथ एक शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जवानों ने आसमान से पैरा ड्रॉपिंग कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इसके अलावा सेना के जवान यहां पर शौर्य के प्रदर्शन के लिए कई करतब करते दिखे जिसकी रक्षामंत्री और सैन्य अधिकारियों ने सराहना की। लेह के दुर्गम इलाकों में राजनाथ सिंह के इस दौरे पर सेना के जवानों ने अपनी ताकत का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *