अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप कर पछता रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, डॉक्टर ने खोले कई राज

ऐक्टर
ने आत्महत्या क्यों की, पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सुशांत के दोस्तों ने बताया कि वह डिप्रेशन में थे। हालांकि उन्हें क्या बात परेशान कर रही थी इसका पता नहीं लग सका। इस केस की पड़ताल में पुलिस ने सुशांत के डॉक्टर का भी बयान दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को उनके रिलेशनशिप्स से जुड़ी कुछ अहम बातें बताई हैं।

अंकिता से ब्रेकअप के बाद बस कुछ दिन ठीक रहे सुशांत
BreakingBoom की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के साइकियाट्रिस्ट केरसी चावड़ा ने पुलिस को बताया कि सुशांत ने उनसे 6 महीने पहले संपर्क किया था। सुशांत ने उन्हें बताया कि वह बीते 1 साल से डिप्रेशन में थे। उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद कुछ दिन तक तो सब ठीक था। इसके बाद उनकी लाइफ में कृति सेनन आईं लेकिन रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चल सका।

ऐक्टर की बेटी से बढ़ी नजदीकियां
डॉक्टर ने बताया, इसके बाद उनकी लाइफ में एक जाने-माने ऐक्टर की बेटी आई। दोनों ने साथ में फिल्म की और उनकी नजदीकियां बढ़ीं लेकिन उस ऐक्ट्रेस की मां ने उन्हें सुशांत से दूर रहने को बोल दिया। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सुशांत को आते थे अजीब खयाल
इस बीच सुशांत की पीआर मैनेजर दिशा सालियान ने भी पर्सनल रीजंस की वजह से उनसे दूरी बना ली। सुशांत के डॉक्टर केरसी ने बताया कि इस बीच उनमें काफी बदलाव आ गए थे। उन्होंने बताया था कि उन्हें नींद नहीं आती और अजीब सी आवाजें आती हैं। डॉक्टर ने बताया कि सुशांत उनके पास बस 3 बार आए।

रिया के व्यवहार से खुश नहीं थे सुशांत
डॉक्टर ने सुशांत से रिया चक्रवर्ती के रिलेशन के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि रिया सुशांत से एक कॉमन फ्रेंड के जरिये मिली थीं। उस वक्त रिया वर्सोवा में अपनी एक सहेली के साथ रह रही थीं। कुछ दिन बाद वह सुशांत के साथ आकर रहने लगीं। रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत ने डॉक्टर को ये भी बताया कि वह रिया के व्यवहार से खुश नहीं थे। सुशांत ने जब रिया के साथ रिलेशनशिप से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किए तो वह उनसे झगड़ी भी थीं।

सूइसाइड के एक दिन पहले रिया ने नहीं उठाया था फोन
सुशांत की मौत के बाद खबरों में भी ये बात सामने आ चुकी है कि रिया उनके साथ रह रही थीं। वह कुछ दिन पहले ही उनके अपार्टमेंट से गई हैं। साथ ही रविवार को सूइसाइड से एक दिन पहले यानी शनिवार को सुशांत ने उन्हें फोन किया था पर रिया ने उठाया नहीं। सुशांत ने डॉक्टर को बताया था कि वह अंकिता से काफी अटैच्ड थे। अंकिता से वह काफी अटैच्ड थे और इसके बाद उनकी लाइफ में कोई ऐसी लड़की नहीं आ पाई जो अंकिता की तरह उन्हें प्यार दे पाती।

अंकिता से ब्रेकअप का पछतावा
डॉक्टर केरसी ने पुलिस को बताय कि सुशांत अंकिता की कमी महसूस करते थे और उन्हें याद करते थे। उन्हें अहसास हो गया था कि अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप करके उन्होंने गलती कर दी। डॉक्टर ने एक और बात बताई कि वह वह एक चीज को कई डायरेक्शंस से सोचते थे। डॉक्टर के मुताबिक उनका दिमाग बाइपोलर था। सुशांत रिलेशन से खुश नहीं थे। उनका डॉक्टर से अपॉइंटमेंट भी था जो लॉकडाउन की वजह से पूरा नहीं हो सका।

हाल ही में आई थी अंकिता की सगाई की खबरें
बता दें कि सुशांत के आत्महत्या करने के कुछ दिन पहले ही अंकिता लोखंडे और विकी जैन की सगाई की खबरें आ रही थीं। सुशांत के हाउस हेल्प ने भी बताया था कि बीते 10 दिन से सुशांत ठीक नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *