सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में क्यों थे? वो बातें जो अब तक हम जानते हैं…

इस दुनिया में नहीं रहे। 14 जून को उन्होंने अपने मुंबई अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली। सूइसाइड की वजह क्या थी, यह गुत्थी अभी तक उलझी हुई है। उनके दोस्तों के बयान के मुताबिक, वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। उन्हें फिल्में मिल रही थीं, पैसों की कमी भी नहीं थी। उनकी फिल्म ‘छिछोर’ भी सक्सेसफुल रही थी। फिर डिप्रेशन की वजह क्या थी? पुलिस ने उनके दोस्तों, घरवालों और प्रफेशनल फ्रेंड्स के बयान ले लिए। इन बयानों और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों से उनकी पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ रही हैं।

नहीं थी पैसों की दिक्कत
सुशांत के मैनेजर, उनके पिता और उनकी बहन से यह बात साफ हो चुकी है कि उनको आर्थिक तंगी नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कई बड़ी चैरिटीज भी कर रहे थे। सूइसाइड के 3 दिन पहले ही उन्होंने सारे स्टाफ को सैलरी भी दी थी।

मिल रहे थे प्रॉजेक्ट्स
सुशांत के दोस्त और फिल्ममेकर रूमी जाफरी बता चुके हैं कि वह उनको और रिया के साथ फिल्म करने जा रहे थे। मई से शुरू होकर नवंबर तक इस फिल्म की शूटिंग चलनी थी। लॉकडाउन की वजह से यह फिल्म शुरू नहीं हो सकी। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शामास नवाब सिद्दीकी ने बताया कि नवंबर से जनवरी तक सुशांत की एक और फिल्म की शूटिंग होनी थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और काजोल थे।

शुरू करना चाहते थे अपना काम
सुशांत के फिल्ममेकर दोस्त रूमी जाफरी ने बताया था कि वह फिल्में छोड़कर खेती करना चाहते थे। सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी के बयान में भी सामने आया है कि वह अपने प्रॉजेक्ट्स शुरू करने की कोशिश में थे। वह वर्चुअल गैम की कंपनी बनाने की तैयारी में थे। साथ ही स्टूडेंट्स के साथ मिलकर समाज और पर्यावरण के लिए कुछ करना चाहते थे।

बड़ी फिल्मों का हाथ से जाना
रीसेंटली फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने सुशांत को 2011 में ‘हेट स्टोरी’ के लिए साइन किया था। यह सुशांत की पहली फिल्म होती लेकिन वह 2009 से 2014 तक ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर रहे थे। बालाजी ने उन्हें ‘हेट स्टोरी’ में काम करने की इजाजत नहीं दी। हालांकि 2012 में सुशांत को ‘काय पो छे’ मिल गई थी।

बॉलिवुड की कैंपबाजी और सुशांत का बॉयकॉट
सुशांत की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बॉयकॉट की कई स्टोरीज सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री के एलीट क्लास ने उनका बॉयकॉट कर रखा था और उन्हें बड़े बैनर की फिल्में नहीं मिल रही थीं।

शेखर कपूर का ट्वीट
फिल्ममेकर शेखर कपूर के एक ट्वीट ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, मैं जानता हूं तुम जिस दर्द से गुजर रहे थे। उन लोगों की कहानी भी जानता हूं जिन्होंने तुमको इतनी बुरी तरह निराश किया कि तुम मेरे कंधे पर आकर रोए थे। वहीं शेखर कपूर ने मनोज बाजपेयी के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर भी बताया था कि फिल्म ‘पानी’ के लिए सुशांत ने बहुत मेहनत की थी। इस फिल्म का सालभर इंतजार किया था। लेकिन प्रड्यूसर्स ने कहा था, सुशांत के साथ नहीं बनाएंगे। इसके बाद सुशांत काफी टूट गए थे।

6 महीने में हाथ से गईं 7 फिल्में
सुशांत की मौत के बाद पॉलिटिशन संजय निरुपम ने भी ऐसा ही ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि ‘छिछोरे’ हिट होने के बाद उन्होंने 7 फिल्में साइन की थीं। 6 महीने में सारी उनके हाथ से निकल गईं। सोशल मीडिया पर भी चर्चा है कि बड़े बैनर्स ने उन्हें बॉयकॉट कर रखा था। इसकी वजह बताई जा रही थी कि ‘पानी’ के इंतजार में उन्होंने कई फिल्मों को न कहा था।

डॉक्टर ने खोले पर्सनल लाइफ से जुड़े राज
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर केरसी का बयान सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह सुशांत के डिप्रेशन का इलाज कर रहे थे। डॉक्टर के बयान में सामने आया है कि वह पर्सनल लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना कर रहे थे। सुशांत जब डॉक्टर से मिले तो उन्होंने बताया था कि वह बीते 1 साल से डिप्रेशन में थे। डॉक्टर से करीब 6 महीने से इलाज करवा रहे थे। इस तरह से सुशांत करीब डेढ़ साल से परेशान चल रहे थे।

अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप का पछतावा
सुशांत और अंकिता लोखंडे करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। उनके दोस्त विकास गुप्ता ने भी बताया था कि अंकिता सुशांत की जिंदगी में शॉक अब्जॉर्बर थीं और उन्होंने सुशांत को अच्छे से संभाल रखा था। सुशांत के डॉक्टर ने भी बताया कि सुशांत को अंकिता से अलग होने का रिग्रेट था।

ब्रेकअप के बाद नहीं मिला प्यार!
डॉक्टर के बयान के मुताबिक, अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत की जिंदगी में कृति सेनन आईं। पर उनसे सुशांत का रिश्ता ज्यादा नहीं चला। वहीं एक बड़े ऐक्टर की बेटी के उनकी जिंदगी में आने की बात सामने आई। डॉक्टर ने बताया कि सुशांत के साथ उनकी डेब्यू फिल्म थी। दोनों करीब आ गए थे लेकिन ऐक्ट्रेस की मां दोनों के रिलेशन से खुश नहीं थीं और उनका ब्रेकअप हो गया।

रिया चक्रवर्ती ऑन-ऑफ रिलेशनशिप
डॉक्टर ने सुशांत से रिया चक्रवर्ती के रिलेशन के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि रिया सुशांत से एक कॉमन फ्रेंड के जरिये मिली थीं। उस वक्त रिया वर्सोवा में अपनी एक सहेली के साथ रह रही थीं। कुछ दिन बाद वह सुशांत के साथ आकर रहने लगीं। रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत ने डॉक्टर को ये भी बताया कि वह रिया के व्यवहार से खुश नहीं थे। सुशांत ने जब रिया के साथ रिलेशनशिप से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किए तो वह उनसे झगड़ी भी थीं।

रिया से झगड़ा फिर नहीं उठाया फोन
रिपोर्ट्स की मानें तो रिया सुशांत से झगड़ा करके उनके घर से चली गई थीं। फिल्ममेकर रूमी जाफरी ने बताया कि जून के पहले वीक तक रिया और सुशांत साथ में थे। इससे जाहिर होता है कि रीसेंटली रिया सुशांत के अपार्टमेंट से गई थीं। खबरें थीं कि सूइसाइड के एक दिन पहले सुशांत ने रिया को फोन किया था और रिया ने उनका फोन नहीं उठाया था। रिया और सुशांत की इसी साल नवंबर में शादी की बातें भी सामने आ रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *