रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को सुनाई पूरी लव स्‍टोरी, बोलीं- 6 जून को सुशांत ने कहा था यहां से चली जाओ

अविनाश पांडेय, मुंबई
की सूइसाइड के मामले में पुलिस लगातार लोगों के बयान ले रही है। गुरुवार को उनकी कथित गर्लफ्रेंड को पुलिस ने करीब 11 घंटे मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बैठाकर पूछताछ की। रिया ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं।

2013 में पहली बार मिली थीं रिया
रिया ने पुलिस को बताया कि उनकी सुशांत से मुलाकात साल 2013 में हुई था। उस वक्त वह ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फिल्म कर रहे थे। तब रिया ‘अपने डैड की मारूति’ फिल्म में काम कर रही थीं। दोनों फिल्मों के सेट आसपास थे। रिया और सुशांत पहली बार मिले थे। इसके बाद रिया और सुशांत कई पार्टियों में मिले और उनकी दोस्ती हो गई।

ऐसे आए रिलेशनशिप में
रिया और सुशांत ने एक-दूसरे के नंबर लिए और मुलाकातों का दौर चलता रहा। रिया ने पुलिस को बताया कि उस वक्त सुशांत पहले से ही रिलेशनशिप में थे। हालांकि वह रिया के टच में थे। रिया बताती हैं कि वह और सुशांत 2017-18 के दौरान एक प्रॉडक्शन हाउस से अलग हुए और अलग-अलग बैनर के साथ काम करना तय किया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

परेशान होने पर एकांत में चले जाते थे सुशांत
रिया ने पुलिस को बताया कि सुशांत अंदर ही अंदर किसी परेशानी से जूझ रहे थे लेकिन किसी से कुछ शेयर नहीं करते थे। ज्यादा परेशान होने पर वह एकांत में चले जाते थे। या फिर पुणे में पावना में फार्म हाउस पर चले जाते थे।

रिया से कहा- अकेला छोड़ दो
उनका डिप्रेशन बढ़ने लगा तो वह डॉक्टर के पास गए। वहां उनकी दवाएं शुरू की गईं लेकिन बीते कुछ दिनों से सुशांत ने दवाएं छोड़ दी थीं। रिया ने पुलिस को बताया कि 6 जून को सुशांत डिप्रेशन में थे और उन्होंने रिया से कहा कि उन्हें अकेला छोड़कर चली जाएं। रिया बताती हैं कि वह सुशांत की स्थिति को देखते हुए बिना कुछ पूछे उन्हें अकेला छोड़कर चली गईं। उन्हें लगा कि कुछ दिनों में शायद सब ठीक हो जाएगा और उन्हें कुछ दिन अकेले सोचने का मौका देना चाहिए। इसके बाद रिया को 14 जून को अचानक उनकी आत्महत्या की खबर मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *