अब अंडमान निकोबार में लगे भूकंप के झटके

पोर्टब्लेयर
भारत में के झटकों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को केंद्रशासित प्रदेश के तेज झटके महसूस किए गए। नैशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी ने इसकी जानकारी दी। सेंटर ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.8 रही। हालांकि, इससे जाननमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर से 250किमी पूर्व की ओर भूकंप का केंद्र बताया गया है। सुबह साढ़े 10 बजे झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि बीते महीनों से लेकर अब तक अंडमान में कई बार भूकंप दस्तक दे चुका है। बीते रविवार को रात ढाई बजे प्रदेश में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र दिजलीपुर के आसपास था। इसी इलाके में बीते 28 जून को भी भूकंप ने दस्तक दी थी।

भारत में भूकंप
कोरोना संकट से जूझ रहे देश के कई हिस्सों में इन दिनों भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पूर्वोत्तर के तकरीबन सभी राज्यों में धरती थर्राने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं, उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी भूकंप के झटके बीते दिनों महसूस किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *