सुशांत सिंह राजपूत के लिए महेश शेट्टी का इमोशनल पोस्ट, 'कहने को बहुत कुछ है फिर भी बोल नहीं पा रहा हूं'

ने बीती 14 जून यानी रविवार को मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर में आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही लोगों का काफी सदमा लगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। मुंबई पुलिस उनकी आत्यहत्या को लेकर जांच कर रही है।

के वापस कॉल करने तक हो चुकी थी बहुत देर
यह भी बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने दोस्त और ऐक्टर महेश शेट्टी को फोन किया था। हालांकि, कॉल उठा नहीं और बात नहीं हो पाई। महेश शेट्टी ने कहा था कि अगर बात हो गई होती तो शायद स्थिति अलग होती। बता दें कि जब महेश ने सुशांत को बैक कॉल किया था तब तक वह इस दुनिया में नहीं थे।

महेश शेट्टी का छलका दर्द
महेश शेट्टी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ तस्वीर शेयर की है और एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। इसमें उनका दुख साफ झलक रहा है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत अजीब फील कर रहा हूं, मेरे पास कहने को बहुत कुछ है फिर भी बोल नहीं पा रहा हूं।’ अपने पोस्ट के आखिर में महेश शेट्टी लिखते हैं, ‘तुम जानते थे कि शेट्टी है और तेरे साथ रहेगा। फिर क्यों? बात कर लेता यार। जीवन कभी भी एक जैसा नहीं हो सकता। मुझे पता है कि तुम स्टार से कितना प्यार करते थे। धरती मां की कसम, मैं हर रात तुम्हारी तलाश करुंगा भाई!’
पूरा पोस्ट यहां पर है…
विले पार्ले में हुआ अंतिम संस्कार

महेश शेट्टी की पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राब्ता की को-स्टार कृति सैनन ने हार्ट इमोजी बनाए हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में हुआ। यहां पर उनके को-स्टार श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, रणवीर शौर सहित कई अन्य लोग पहुंचे थे।

सुशांत सिंह की फिल्म
सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘छिछोरे’ में नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, उनकी लास्ट फिल्म ‘दिल बेचारा’ है जो कि अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। इस फिल्म का डायरेक्शन मुकेश छाबड़ा ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *