मंत्रियों के विभाग बंटवारे में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया का 'जलवा', देखिए उनके लोगों को क्या मिला

भोपाल
शिवराज कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को 11 दिन बाद काम मिल गया है। कैबिनेट विस्तार की तरह विभाग में बंटवारे में भी का जलवा कायम रहा है। कमलनाथ की सरकार में उनके लोगों के पास जो पुराने विभाग थे, वह फिर से मिल गए हैं। इसके साथ ही कई और बड़े विभाग भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोगों को मिले हैं।

वहीं, देर रात जारी विभागों की सूची में बीजेपी के बड़े नेताओं को भी महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं। लेकिन सिंधिया अपने लोगों के लिए जो-जो विभाग चाहते थे, सभी मिल गए हैं। पुराने में से सिर्फ श्रम मंत्रालय उनके पास से खिसका है।

इमरती को बाल विकास
शिवराज सरकार में भी सिंधिया खेमे की मंत्री इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। कमलनाथ सरकार में भी इमरती देवी के पास यही विभाग था। वहीं, गोविंद सिंह राजपूत को राजस्व और परिवहन विभाग दिया गया है। कमलनाथ सरकार में भी गोविंद सिंह राजपूत के पास यही विभाग था। साथ ही उन्हें राजस्व भी मिला है।

सिंधिया के इन लोगों का बदला विभाग
ज्योतिरादित्य सिंधिया कैंप के डॉ प्रभुराम चौधरी को शिवराज सरकार में हेल्थ मनिस्टर बनाया गया है। कमलनाथ सरकार में डॉ प्रभुराम चौधारी स्कूली शिक्षा मंत्री थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग कमलनाथ सरकार में भी सिंधिया खेमे के पास था। कमलनाथ सरकार में तुलसी सिलावट प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री थे। शिवराज सरकार में तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रद्युमन सिंह तोमर को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। कमलनाथ सरकार में तोमर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री थे। महेन्द्र सिंह सिसौदिया को ग्रामीण एवं पंचायत विभाग का मंत्री बनाया गया है। सिसौदिया कमलनाथ सरकार में श्रम मंत्री थे।

पहली बार ये लोग बने मंत्री
सिंधिया खेमे के राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडौतिया, सुरेंद्र धाकड़ और ओपीएस भदौरिया पहली बार मंत्री बने हैं। इन्हें अलग-अलग विभागों का राज्यमंत्री बनाया गया है।

ग्वालियर चंबल से 8 मंत्री
वहीं, ग्वालियर-चंबल की 16 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इस क्षेत्र में सिंधिया की मजबूत पकड़ है। यहां से 8 नेता गिर्राज दंडौतिया, एंदल सिंह कंषाना, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया, महेंद्र सिंह सिसौदिया, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह मंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *