जवान ने काटा बर्फ का केक, सहवाग लिखा मेसेज

नई दिल्‍लीसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भारतीय बर्फ का केक काटते दिखाई दे रहे हैं। इस खास वीडियो को पोस्ट करते हुए पूर्व भारतीय दिग्‍गज बल्‍लेबाज () ने दिल को छू लेने वाली बात लिखी। सहवाग का मेसेज और वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वीरू ने लिखा कि एक भारतीय सैनिक अपना जन्‍मदिन मना रहा है। चीज केक को भूल जाइए। स्‍नो केक की खूबसूरती को सिर्फ एक सैनिक ही जानता है। इनके बलिदान और योगदान को दर्शाने के लिए कोई शब्‍द काफी नहीं है।

वीडियो में कुछ आर्मी जवान बर्फीले क्षेत्र में दिख रहे हैं। उनमें से एक जवान बर्फ से बने केट को काटते दिख रहा है। इस वीडियो को अब तक लगभग 8 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि लगभग 94 हजार बार लाइक्स किया गया है।

बता दें कि भारतीय जवानों को बर्फिले क्षेत्र में कड़ी ड्यूटी पड़ता है, ताकी देशवासी सुरक्षित रह सकें। इससे पहले भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जवान बर्फ का केक काटते दिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *