जनसंख्या नियत्रण: केंद्रीय मंत्री ने कर दी बड़ी मांग

नई दिल्ली
अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विश्वस जनसंख्या दिवस पर भारत में कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया है। वह अक्सर जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे को उठाते रहे हैं। गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर हमें विकसित देशों से मुकाबला करना है तो एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है।

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए चुनौती बन चुकी है। अगर हम विकसित देशों से मुकाबला करना चाहते हैं तो हमें एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा जो देश के हर लोगों पर लागू हो, चाहे उनका धर्म जो भी हो।’

बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को बीजेपी का फायरब्रांड नेता माना जाता है। इससे पहले भी वह कई बार सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए जाने की मांग कर चुके हैं। कई बार वह अपने बयानों की वजह से विवादों में भी आते रहे हैं।

11 जुलाई को मनाया जाता है। साल 1989 में इसी दिन दुनिया की आबादी 5 अरब हुई थी। ऐसे में तब लोगों को लगने लगा था कि अब जनसंख्या को नियंत्रित नहीं किया गया तो यह समस्या विकराल रूप ले सकती है। इसके एहतियातन उपायों को लेकर जागरूकता फैलाने के लक्ष्य से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *