देखें: धवन को बेटे जोरावर ने दिया 'फ्रेश लुक'

नई दिल्ली
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज सोशल मीडिया पर खूब मस्ती करते दिखाई देते हैं। उनके बेटे जोरावर के साथ उनकी ट्यूनिंग जबरदस्त है। बाप-बेटे दोनों खूब मस्ती करते हुए नजर आते हैं। अब उनकी मस्ती का एक और आयाम देखने को मिला है। जोरावर ने पिता शिखर को एक नया लुक दिया है।

धवन को भी एक फ्रेश लुक मिला है। और लुक उन्हें दिया है उनके बेटे ‘हेडमास्टर’ जोरावर ने। धवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जहां देखा जा सकता है कि उनका बेटा ट्रिमर से उन्हें एक फ्रेश लुक दे रहा है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन ने लोगों को कई चीजों से दूर कर दिया। इसमें से एक सैलून भी रहा। लोग बाहर जाकर अपने बाल और दाढ़ी नहीं कटवा पाए। ऐसे में कई लोगों ने अपने परिवार की मदद ली। उनके परिवार के सदस्यों ने ही उन्हें फेवरिट हेयरकट दिया।

धवन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया, ‘फ्रेश लुक, हेडमास्टर जोरावर का बहुत शुक्रिया।’

हालांकि जोरावर के लिए यह काफी मुश्किल काम नहीं रहा होगा क्योंकि धवन वैसे भी काफी छोटे बाल रखते हैं।

धवन खुद भी अपने बालो को लेकर मजाक करते रहते हैं। कुछ हफ्ते पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने एक रंगीन विग पहनी हुई थी ।

उन्होंने कैप्शन दिया था, ‘आखिरकार कुछ बाल तो आए।’

ऐसा पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर जोरावर और धवन की मस्ती नजर आई हो। धवन पहले भी कई बार अपने और जोरावर के मस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *