
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि साफ किया कि ताम्बे की वर्तमान स्थिति ‘क्रिकेट से संन्यास’ है। एमसीए के इस अधिकारी ने मंगलवार को गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘एमसीए रेकॉर्ड के अनुसार, उनकी वर्तमान स्थिति संन्यास है। उन्होंने हाल ही में संन्यास लिया है। ताम्बे ने पहले भी संन्यास लिया था लेकिन फिर उन्होंने इसे वापस ले लिया था। उन्होंने अब फिर से संन्यास ले लिया है। इस संबंध में उन्होंने एमसीए को एक ई-मेल लिखा है।’
उनकी संन्यास की स्थिति के बारे में कुछ संदेह था क्योंकि उन्हें केकेआर ने आईपीएल नीलामी में 20 लाख रुपये में टीम में चुना गया था। इसके बाद उन्हें एक टी10 लीग में हिस्सा लेने से रोक दिया गया था। बीसीसीआई किसी भी सक्रिय घरेलू क्रिकेटर को भारत के बाहर किसी निजी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता है। भारतीय खिलाड़ियों को हालांकि और ढाका लीग में खेलने की छूट है।
ताम्बे ने आईपीएल के 33 मैचों में 30.5 की औसत से 28 विकेट लिए है। टूर्नमेंट 18 अगस्त से 10 सितंबर तक खेला जाएगा ऐसे में ताम्बे की भागीदारी हालांकि इस बात पर निर्भर करेगी कि भारत से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा कब शुरू होगी। भारत सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण 31 जुलाई तक इस पर रोक लगा रखी है।
