अनिल कपूर को वर्कआउट करता देख इम्प्रेस हुए रितिक रोशन, कॉमेंट में लगाई 'आग'

अनिल कपूर की सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। वह फिल्‍मों में ऐक्‍टिंग के अलावा अपनी स्‍टाइल और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अनलॉक 1 के बाद उनकी कई तस्‍वीरें सामने आईं जब वह घर से बाहर जॉगिंग के लिए निकले।

हाल ही में अनिल ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी कुछ पिक्‍चर्स शेयर कीं। इनमें उनकी बेहतरीन बॉडी नजर आ रही है। यही नहीं, ये तस्‍वीरें फैंस को वर्कआउट के लिए मोटिवेट कर रही हैं। उन्‍होंने इस पर कैप्‍शन दिया, ‘मैं इतना फिट कभी नहीं रहा जितना आज हूं… दिमाग से मजबूत, शरीर से मजबूत…।’

रितिक रोशन ने किया कॉमेंट
जैसे ही अनिल ने फोटोज शेयर किए, इन पर तमाम लोगों के रिऐक्‍शन्‍स आने लगे। हालांकि, जिसके कॉमेंट ने लोगों का ध्‍यान खींचा, वह थे बॉलिवुड के ग्रीक गॉड रितिक रोशन। अनिल की तस्‍वीरें देख रितिक काफी इम्‍प्रेस हुए और लिखा, ‘बस. बाकी सब खत्‍म।’ इसके साथ उन्‍होंने आग वाला इमोजी बनाया।

फिल्‍म ‘मलंग’ में नजर आए थे अनिल वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल आखिरी बार डायरेक्‍टर मोहित सूरी की फिल्‍म ‘मलंग’ में नजर आए थे। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी, आदित्‍य रॉय कपूर और कुणाल खेमू जैसे ऐक्‍टर्स दिखे थे। बात करें रितिक रोशन की तो आने वाले समय में वह कई इंट्रेस्टिंग प्रॉजेक्‍ट्स में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *