सुशांत की मौत के बाद फोन कॉल्‍स से परेशान है ये मजदूर, पुलिस से मांगी मदद

मामला सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फैन पेज से जुड़ा है। मध्य प्रदेश के एक 20 साल का मजदूर अपने फोन पर सुशांत को लेकर आनेवाले ढेर सारे कॉल्स की वजह से काफी परेशान हो गया है। बात इतनी बढ़ गई कि इस शख्स को पुलिस में इसकी शिकायत करनी पड़ी है।

साइबर सेल ने मामले की छानबीन शुरू की और फिर इस बात का खुलासा हुआ है कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के नाम से फेसबुक पर मौजूद एक फैन पेज के ‘about’ सेक्शन में इसी मजदूर का फोन नंबर दिया गया है।

पीटीआई से हई बातचीत में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने यह जानकारी देते हुए कहा, ‘सुशांत की मौत के बाद से इस मजदूर को भारी संख्या में फोन कॉल्स आने लगे। जहां कुछ लोगों ने रॉन्ग नंबर समझकर डिस्कनेक्ट किया वहीं कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने सुशांत के मुद्दे पर फोन पर अपनी भावनाएं जाहिर की।’

उन्होंने बताया कि करीब 40 हजार लोग इस पेज को फॉलो करते हैं। उन्होंने यह भी कहा, ‘इसका सच जानने के लिए पुलिस ने मैसेंजर पर इस पेज को चलाने वाले को मेसेज फॉरवर्ड किया, लेकिन इसपर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। पुलिस अब उस शख्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो इस पेज को ऑपरेट कर रहा है। सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें न्याय दिलाने को लेकर इस तरह के कई फैन पेज काफी ऐक्टिव हैं।

बता दें कि 14 जून को सुशांत ने मुंबई में अपने ही घर पर खुदकुशी कर लीं। इस घटना ने देश भर के फैन्स को हिलाकर रख दिया है। बड़ी संख्या में उनके फैन्स का मानना है कि सुशांत ने खुदकुशी नहीं की है बल्कि उनका मर्डर हुआ है। आम फैन्स ही नहीं बल्कि शेखर सुमन, रूपा गांगुली जैसे कई फिल्म स्टार्स इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *