धोनी के बर्थडे पर पत्नी साक्षी का प्यारा सा संदेश

नई दिल्ली
मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी का 39वां जन्मदिन है। टीम के साथियों के साथ-साथ दुनियाभर में उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाई दी है। साक्षी ने अपने पति के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा है। साक्षी ने इस मेसेज में अपने पति में आए कुछ बदलावों की भी बात की है।

साक्षी ने धोनी की सफेद होती दाढ़ी के साथ ही लिखा कि वह अब पहले से ज्यादा प्यारे और स्मार्ट हो गए हैं। साक्षी ने इस मेसेज के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। साक्षी ने यह भी बताया कि धोनी ऐसे इनसान नहीं हैं जो ‘प्यारे संदेशों और तोहफों’ से प्रभावित हो जाएं।

साक्षी ने लिखा, ‘तुम एक साल और बड़े हो गए। बाल थोड़े से और सफेद हो गए। थोड़े और समझदार और प्यारे हो गए (सही में)। तुम वह इनसान नहीं हो जो प्यारे संदेशों और तोहफों से प्रभावित हो जाए। तो चलो तुम्हारी जिंदगी के एक और साल को केक काटकर और मोमबत्तियां बुझाकर सेलिब्रेट करें। हैपी बर्थडे हज्बंड!!’

कई अन्य खिलाड़ियों ने भी धोनी को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *