रणवीर के बर्थडे विश में दीपिका पादुकोण ने ऐसा क्या लिखा, जिसपर मिले 2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स

पिछले दिनों 6 जून को रणवीर सिंह ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फैन्स ने उन्हें जमकर बर्थडे विश किया। बॉलिवुड सितारों ने भी उन्हें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं भेजीं। दीपिका पादुकोण ने भी अपने पति को सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत सा मेसेज लिखा, जिसे दो मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

अपने पति के बर्थडे पर दीपिका पादुकोण ने रणवीर के साथ अपनी एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट की है, जो ब्लैक ऐंड वाइट है। दीपिका ने जितनी खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की उतना ही शानदार इसे कैप्शन भी दिया है। दीपिका ने इस पोस्ट में लिखा है, ‘मेरी जिंदगी की रौशनी, मेरी दुनिया तुम्हारे ही इर्द-गिर्द है। मैं तुम्हारे अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति की कामना करती हूं। बाकी की बातें मैं आपको अलग से बताऊंगी। आई लव यू।’

दीपिका के इस पोस्ट को लोगों ने काफी पसंद किया है और इसे 20 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। दीपिका की बहन अनीशा ने भी रणवीर के बर्थडे पर बड़ा ही प्यारा और छोटा सा मेसेज लिखा था। अनीशा ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए लिखा था- जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजाजी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर अपनी फिल्म ’83’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह क्रिकेटर कपिलदेव की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आनेवाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *