अनजान नवोदित सिंगर पर फिदा हुईं लता मंगेशकर, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिया आशीर्वाद

भारत की महान सिंगर इस उम्र में भी पर ऐक्टिव रहती हैं। हालांकि ऐसा रोजाना नहीं होता है कि वह सोशल मीडिया पर किसी की तारीफ में पोस्ट करें। लेकिन हाल में उन्होंने एक नवोदित गायिका का वीडियो पोस्ट करते हुए न सिर्फ उनकी तारीफ की है बल्कि उन्हें भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया है। इन नवोदित गायिका का नाम है।

वीडियो में संदिप्ता मशहूर म्यूजिशन की मोजार्ट की फेमस 40वीं सिंफनी को इंडियन क्लासिकल स्टाइल में गाती हुई दिख रही हैं। लता मंगेशकर ने संदिप्ता का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘नमस्कार, मुझे ये वीडियो किसने भेजा, इस लड़की ने महान ऑस्ट्रियन संगीतकार मोजार्ट की 40वीं सिंफनी जी माइनर को भारतीय सरगम में बहुत सुंदर तरह से गाया है। मैं इसको आशीर्वाद देती हूं कि ये एक अच्छी गायिका बने।’

लता मंगेशकर के वीडियो शेयर करने के बाद संदिप्ता का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि लता जैसी महान सिंगर ने उनका वीडियो शेयर किया है। संदिप्ता ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘यह हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी न्यूज है, सच में जैसे सपना सच हो गया, सबसे कीमती और अमूल्य आशीर्वाद जो खुद ‘भारत रत्न’ ने दिया है।’ लता मंगेशकर के शेयर करने के बाद संदिप्ता का यह वीडियो लाखों लोगों ने देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *