रामेश्वर शर्मा मध्यप्रदेश विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल, चार जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर पटेल को मध्यप्रदेश विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किया है। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। प्रदेश में मंत्रिपरिषद में शामिल किये जाने के बाद देवड़ा ने इस पद से दो जुलाई को त्यागपत्र दे दिया। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने शनिवार को बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्थायी अध्यक्ष के चुनाव तक रामेश्वर शर्मा को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है। रामेश्वर शर्मा वर्तमान में भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *