ओडिशा: स्टील प्लांट में हुआ ब्लास्ट, 7 झुलसे

राउरकेला
के झारसुगुडा में TPSL फैक्ट्री में गुरुवार तेज ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट में सात लोग झुलस गए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह लीकेज होना बताया जा रहा है। सभी घायलों का इलाज राउरकेला के अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं।

झारसुगुड़ा जिले के धुरहादिही पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लहाडाबुडा में गुरुवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे यह घटना हुई। ठाकुर प्रसाद साओ ऐंड संस प्राइवेट लिमिटेड (टीपीसीएल) स्टील प्लांट है। यहां पर कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक दोपहर तो तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक सात बुरी तरह झुलस गए थे।

दूसरी मंजिल पर हुआ ब्लास्ट
बताया जा रहा है कि ब्लास्ट प्लांट की दूसरी मंजिल पर हुआ। यहां पर फर्नेस में लीकेज के कारण तेज आवाज के साथ यह फट गया। भट्ठी से गर्म तरल लोहा सात कर्मचारियों पर आकर गिरा। जिससे वे जल गए।

ये कर्मचारी हुए घायल
घायल व्यक्तियों की पहचान रबी शंकर (40), आनंद साहू (45), गणेश स्वैन (30), रणजीत सिंह (32), सुमंत माझी (24) और सहदेव पटेल (30) के रूप में हुई। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां से राउरकेला भेजा गया।

राउरकेला में कराए गए भर्ती
अधिकारियों ने बताया कि चूंकि डीएचएच की कोई बर्न यूनिट नहीं है इसलिए घायलों को राउरकेला इस्पात अस्पताल (IGH) में स्थानांतरित कर दिया गया, उन्होंने झारसुगुड़ा के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) जगदीश चंद्र बारिक को सूचना भेज दी है। दो कर्मचारियों की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *