शिवराज कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया का 'वर्चस्व', देखें शपथ लेने वाले मंत्रियों की संभावित सूची

भोपाल
एमपी में 3 महीने बाज आज कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। सीएम हाउस में बीजेपी नेताओं ने बुधवार को 6 घंटे तक माथापच्ची की है। उसके बाद नामों पर सहमति बनी है। शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद भी भोपाल आ रहे हैं। मंत्रियों की शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।

शपथ लेने वाले मंत्रियों को फोन जाने लगे हैं। हालांकि बीजेपी की तरफ से अभी आधिकारिक रूप से शपथ लेने वाले लोगों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार 27 मंत्री आज शपथ लेंगे। इसके साथ शिवराज कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दखल बढ़ेगा। उनके कोटे से 8 और कांग्रेस से आए 3 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे।

नए चेहरों पर दांव
इस बार कैबिनेट विस्तार में सीएम की नहीं चली है। कैबिनेट में नए चेहरों को मौका दिया जा है। कई पुराने दिग्गजों को मार्गदर्शक मंडल में भेजा जाएगा। बगावत को थामने के लिए एमपी बीजेपी के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भोपाल में कैंप किए हुए हैं। वह सभी नेताओं से लगातार बात कर रहे हैं।

बीजेपी से ये लोग लेंगे शपथ

  1. रामखेलावन पटेल
  2. अरविंद भदौरिया
  3. बृजेंद्र प्रताप सिंह
  4. विश्वास सारंग
  5. इंदर सिंह परमार
  6. उषा ठाकुर
  7. भरत सिंह कुशवाह
  8. मोहन यादव
  9. प्रेम सिंह पटेल
  10. जगदीश देवड़ा
  11. विजय शाह
  12. यशोधरा राजे सिंधिया
  13. ओमप्रकाश सकलेचा
  14. रामिकशोर कांवरे
  15. गोपाल भार्गव
  16. भूपेंद्र सिंह

सिंधिया खेमे से ये लोग लेंगे शपथ

  1. प्रभुराम चौधरी
  2. इमरती देवी
  3. प्रद्युमन सिंह तोमर
  4. राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव
  5. ओपीएस भदौरिया
  6. गिर्राज दंडोतिया
  7. सुरेश धाकड़
  8. बृजेंद्र सिंह यादव

कांग्रेस से आए लोग

  1. बिसाहूलाल सिंह
  2. हरदीप सिंह डंग
  3. एंदल सिंह कंसाना

कैबिनेट विस्तार में संभावित नामों की सूची को देख कर यह तो साफ है कि इस बार सीएम शिवराज सिंह चौहान की नहीं चली है। उनके पुराने करीबियों को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। वहीं, सिंधिया की पूरी मांग मान ली गई है। उन्होंने पार्टी को जितने भी नाम सुझाए थे, सभी को स्वीकार लिया गया है। उन नामों पर सहमति बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *