शिवराज कैबिनेट का विस्तारः सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण, संभावित मंत्रियों को आने लगे फोन

भोपाल
गुरुवार सुबह 11 बजे मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के विस्तार का ऐलान होने के साथ ही शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। संभावित मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए तैयार रहने को फोन आने लगे हैं। इससे पहले ने बुधवार दोपहर खुद मीडियाकर्मियों को कैबिनेट विस्तार के बारे में जानकारी दी थी।

भोपाल स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हैं। के शपथ ग्रहण के साथ कैबिनेट विस्तार में यह रुकावट भी दूर हो चुकी है। पटेल ने बुधवार शाम 4.30 बजे राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

बुधवार शाम करीब 5 बजे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे दिल्ली से भोपाल पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे अपने साथ संभावित मंत्रियों की फाइनल लिस्ट लेकर आए जिसे पार्टी हाईकमान ने मंजूर किया है। इसके बाद ही विधायकों को फोन किए जाने का सिलसिला शुरू हुआ।

हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार के बीच सीएम चौहान के विष पीने वाले बयान की भी खूब चर्चा हो रही है। इसे मंत्रियों के चुनाव में उनकी पसंद को ज्यादा तरजीह नहीं दिए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, भोपाल पहुंचकर सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि कोई असन्तुष्ट नहीं है, सबको एडजस्ट किया जाएगा। उन्होंने संभावित मंत्रियों के नाम बताने से मना कर दिया।

इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की जानकारी दी। भोपाल में उनके दो दिनों का शेड्यूल भी सामने आया है। इसमें सबसे बड़ी बात अपने समर्थक सभी 22 पूर्व विधायकों से उनकी मुलाकात है। शपथ ग्रहण के बाद महाराज सभी पूर्व विधायकों से अलग-अलग 15-15 मिनट के लिए मिलेंगे। हालांकि, इससे पहले ही भोपाल में उनके स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए बड़े-बड़े पोस्टर-बैनर तैयार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *