पिछले साल आज ही के दिन सुशांत सिंह राजपूत के साथ बर्थडे मना रही थीं रिया चक्रवर्ती

बॉलिवुड के चहेते ऐक्टर की आत्महत्या के बाद से उनकी कथित गर्लफ्रेंड भी सवालों के घेरे में हैं। 1 जुलाई को रिया चक्रवर्ती का बर्थ डे हैं और पिछले साल यह खास दिन उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ मनाया था। बेहद अफसोस की बात है कि इस साल सुशांत उनके क्या किसी के भी साथ नहीं हैं। पिछले साल के रिया के बर्थडे की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

अब जब रिया चक्रवर्ती का जन्मदिन इस साल फिर आया तो लोगों का ध्यान उनके पिछले साल के जन्मदिन पर जा रहा है और कारण केवल एक हैं, सुशांत सिंह राजपूत। पिछले साल के वीडियो में रिया केक काटती दिख रही हैं जबकि उनके केक को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने हाथों में पकड़ा हुआ था।

रिया ने उस समय पर अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी डाली थी जिसमें वह सुशांत के साथ दिखाई दे रही थीं और इसके ऊपर उन्होंने लिखा था ‘हैपीएस्ट बर्थडे’। रिया की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को फैन्स ने काफी पसंद किया था। इसमें रिया और सुशांत की केमेस्ट्री देखकर कोई भी कह सकता था कि दोनों कितने क्लोज हैं।

सुशांत की आत्महत्या के बाद पुलिस जांच में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी जांच के घेरे में आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों सुशांत की कंपनियों में कथित तौर पर डायरेक्टर के पद पर थे। पुलिस इनके इनवेस्टमेंट और ट्रांजैक्शन डीटेल्स निकाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *