लापता मान सिंह केस में बढ़ सकती है केबिनेट मंत्री की मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी SIT, थाने में दर्ज कराई FIR

रायपुर, सीजीआजतक न्यूज। मध्यप्रदेश के सागर जिले के लापता मान सिंह केस में केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें बढ़ सकती है। मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी SIT ने सागर के सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराई है।

बता दें कि साल 2016 में मान सिंह के बेटे सीताराम पटेल के आवेदन पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। अब SIT की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। लापता मानसिंह के बेटे के आवेदन में उल्लेखित कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत का जिक्र SIT की FIR में भी किया गया है।

Read More: आपके बेटे ने रेप किया हैः ठगी के इस तरीके को जानकर आपभी रह जाएंगे दंग

ये है पूरा मामला
दरअसल, ओबीसी नेता मान सिंह पटेल की सागर जिले में जमीन थी। जिस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर कब्जा करने का आरोप लगा है। वर्तमान में भी जमीन पर मंत्री राजपूत का ही कब्जा है। इसे लेकर मानसिंह पटेल ने साल 2016 में एक शिकायत दर्ज कराई थी। सिटी मजिस्ट्रेट, राजस्व विभाग और संबंधित थाने में दी गई इस शिकायत में मानसिंह ने मंत्री राजपूत से अपनी जान का खतरा बताया था। इसके बाद से मानसिंह पटेल लापता हो गए और उन्हें पुलिस अब तक तलाश नहीं कर पाई है। इसे लेकर पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Read More: MP के सीएम मोहन यादव अपने घर उज्जैन में पांच साल तक नहीं रूक पाएंगे, जानिए क्या है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *